MP BJP News: महिला मोर्चा चार संभाग केन्द्रों पर करेगा बुद्धिजीवी सम्मेलन

Share

MP BJP News: केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर किया जाएगा मंथन

MPl BJP News
भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी जिनके साथ दाहिनी तरफ रविंद्र यती— भाजपा कार्यालय से जारी फाइल फोटो।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक गुरूवार को प्रदेश कार्यालय दीनदयाल परिसर में संपन्न हुई। जिसमें संभाग केन्द्रों पर आयोजित होने वाले बुद्धिजीवी और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। पार्टी (MP BJP News) की प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी सीमा सिंह जादौन ने बताया केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की महिलाओं के उत्थान के लिए बनी योजनाओं से महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। लाड़ली लक्ष्मी, उज्जवला, नल-जल योजना, आयुष्मान भारत, जन-धन, स्वसहायता समूह और पोषण आहार अभियान जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाकर बडी संख्या में सीधे तौर पर देश की आधी आबादी को लाभ मिला है।

इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

सीमा सिंह जौदान (Seema Singh Jaudan) ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी महिलाओं के साथ मोर्चा जिला केन्द्रों पर सम्मेलन आयोजित कर संवाद करेगा।यह आयोजन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर संभागों में होंगे। भोपाल में 15 जून को बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सभी जिलों में हितग्राही सम्मेलन होंगे। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली प्रोफेशनल एवं गृहणी बहनें शामिल होगी। जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी (District President Sumit Pachori) ने कहा मातृशक्ति समाज का महत्वपूर्ण अंग है। जिनके लिए पार्टी ने विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। आगामी बुद्धिजीवी एवं हितग्राही सम्मेलनों में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी। बुद्धिजीवी एवं हितग्राही सम्मेलनों के लिए प्रदेश स्तरीय टीम भी गठित हुई है। जिसकी प्रभारी पार्टी की प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार(Kavita Patidar)  है। सदस्य के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी सीमा सिंह (Seema Singh) , सुमित्रा वाल्मिक(Sumitra Walmik) , प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया (Maya Narooliya) और सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र शिवाजी पटेल को शामिल किया गया हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो जगहों पर चोरी की वारदातें
Don`t copy text!