आप नेता ने सगे भाई की कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या

Share

हत्या करने के बाद समर्पण करने थाने पहुंचा, आम आदमी पार्टी की तरफ से बना था केवलारी विधानसभा से प्रत्याशी, विवादों में उस वक्त रही थी टिकट

सिवनी। आम आदमी पार्टी से नेता और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे उम्मीदवार ने अपने बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्याकांड की यह घटना सिवनी जिले के केवलारी इलाके की है। हत्या के बाद आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

जानकारी के अनुसार यह हत्याकांड सिवनी जिले के उगली थाना क्षेत्र का है। आरोपी श्रवण कपूर है जो कनारी गांव का रहने वाला है। उसने अपने बड़े भाई ५२ वर्षीय द्वारका प्रसाद की निर्मम हत्या कर दी। यह हत्या दोपहर बारह बजे की गई। घटना के वक्त वह सो रहा था। चीख सुनकर घर वाले उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा उसकी निशानदेही पर कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है जिससे उसने हत्या की थी। आरोपी को मंगलवार दोपहर अदालत में पेश किया जाएगा।

कौन है आरोपी

सिवनी से आप नेता श्रवण कुमार जिसने हत्या की

आरोपी श्रवण कुमार है। बताया जाता है कि इसने दो शादियां की है। पहली शादी के बाद भी जमीन को लेकर कोई विवाद चल रहा था। पुलिस इन मामलों की भी जानकारी जुटा रही है। श्रवण कुमार सिवनी के केवलारी विधानसभा से 2018 में आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया था। राजनीतिक सूत्रों ने बताया कि श्रवण को टिकट देने का विरोध हुआ था। इस मामले में आप के प्रदेश संगठन से भी लोगों ने शिकायत की थी। लोगों का आरोप था कि श्रवण जालसाज है और उसके कुछ कारनामे प्रदेश संगठन को बताए भी गए थे। इसके बावजूद उसे टिकट मिला था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चार साल से चल रहे यौन शोषण मामले में एफआईआर

यह भी पढ़ें : ई—टेंडर घोटाला में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने फिर लिया रिमांड पर

इस कारण से हुई हत्या
ग्राम कनारी खुरसुरा निवासी द्वारका और श्रवण के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। थाने पहुंचे आरोपी श्रवण कपूर ने घटना कबूल करते हुए जमीन विवाद को लेकर हत्या करना कबूला है।

Don`t copy text!