शिवसेना नेता संजय राउत बोले- ‘भाड़ में जाए कानून, आचार संहिता भी हम देख लेंगे’

Share

चुनाव प्रचार में भाषायी मर्यादा खोते नेता, लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रिया

शिवसेना नेता संजय राउत

मुंबई। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान नेताओं ने बदजुबानी की हदें पार कर दी है। आजम खान के खाकी अंडवियर, हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष के अपशब्द के बाद अब शिवसेना नेता संजय राउत का विवादित बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में संजय राउत सीधे-सीधे कानून और चुनाव आयोग पर निशाना साधते नजर आ रहे है।

एक चुनावी सभा में संजय राउत ने कहा कि  ‘भाड़ में गया कानून, आचार संहिता भी हम देख लेंगे’ राउत के विवादित बयान का विडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसे लेकर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। संजय राउत अक्सर विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरते रहते है। वे शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादक भी है। सामना में छपने वाले लेख भी चर्चा के विषय बन जाते है।

इससे पहले आजम खान ने रामपुर में कथित तौर पर फिल्म अभिनेत्री और भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर गंभीर टिप्पणी की थी। जिसके चलते सोमवार को ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सोमवार को ही हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो मंच से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गाली देते नजर आ रहे है।

यह भी पढ़ें:   Jhabua Assembly By Election : भाजपा विधायक रमेश मेंदोला गिरफ्तार

योगी और मायावती पर गिरी गाज

चुनाव आयोग ने अली और बजरंगबली वाले बयान को लेकर योगी आदित्यनाथ को 72 घंटे तक प्रचार करने पर रोक लगा दी है। वहीं सांप्रदायिक बयान देने वाली मायावती पर भी 48 घंटे तक प्रचार पर रोक लगा दी है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अली की तुलना मुस्लिम से और बजरंगबली की तुलना हिंदू से की थी। वहीं मायावती ने एक समुदाय विशेष से एक पार्टी को वोट न देने की अपील की थी। दोनों के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी। जिसके बाद उनके प्रचार पर रोक लगाई गई है। वहीं मध्यप्रदेश में भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह को भी नोटिस जारी किया गया था।

Don`t copy text!