MP News : खाई में गिरी कार, 4 दोस्तों की मौत

Share

जौरासी घाट पर रविवार देर रात हुआ हादसा

Dabra Accident
हादसे के शिकार हुए चार दोस्त

ग्वालियर। (Gwalior) ग्वालियर से डबरा (Dabra) के बीच जौरासी घाटी (Jourasi Ghat) पर बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। घटना में एक अन्य युवक के घायल होने की खबर है। कार सवार सभी लोग ग्वालियर से डबरा जा रहे थे। पत्रकार वीरेंद्र शर्मा के भतीजे शिवम शर्मा भी हादसे के शिकार हो गए।

हादसा बिलौआ थाना इलाके में जौरासी घाटी पर हुआ। युवकों से भरी दो कार ग्वालियर से डबरा जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रही कार खाई में जा गिरी। दूसरी कार में सवार युवकों की सूचना पर बिलौआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। खाई इतनी गहरी थी कि चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवम पुत्र राजेंद्र शर्मा, उम्र 30 वर्ष, 27 वर्षीय नवजोत पुत्र धर्मजीत, शिवम पुत्र अवधेश खांगट, उम्र 30 वर्ष और कार्तिक पुत्र देवकीनंदन के तौर पर हुई है।

पुलिस ने सभी के शव बरामद कर लिए थे। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजन को सौंप दिया गया है। दर्दनाक हादसे के पीछे की वजह तलाशी जा रही है। अपनों को खोने वाले परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ेंः नशे के लिए बहन को देह व्यापार में धकेला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Extra Maritial Affair: 7 फेरों की कसमें तोड़कर दूसरी महिला के साथ पति
Don`t copy text!