MP By Election: ‘महाराज वहाराज सिंधिया मैं दिग्विजय सिंह’

Share

MP By Election: सोशल मीडिया में उम्मीदवार को नामांकन वापस लेने के लिए कहते हुए Audio वायरल, चुनाव आयोग में सपा करेगी शिकायत

MP By Election
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former CM Digvijay Singh Audio) का काफी दखल है। हालांकि आम चुनाव हो या उप चुनाव (MP By Election) दोनों में उन्हें फ्रंट में नहीं रखा गया है। लेकिन, भीतर ही भीतर उप चुनाव की योजना में पूर्व मुख्यमंत्री अपना काम दिखा रहे हैं। यह साबित करता हुए एक Audio सोशल मीडिया में वायरल (Viral Audio) हुआ है। इस Audio को लेकर समाजवादी पार्टी (MP Samajvadi Party) की तरफ से चुनाव आयोग में शिकायत करने की तैयारी की जा रही है।

कांग्रेस का दामन छोड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सपा के उम्मीदवार रोशन बेग (Roshan Beg) के बीच हुई बातचीत लगभग एक मिनट से कम की है। इसमें बातचीत कर रहे रोशन बेग कांग्रेस सक्रिय कार्यकर्ता है। जिन्हें पार्टी ने तवज्जो नहीं दी तो उन्होंने सपा का दामन थाम लिया। सपा ने उन्हें ग्वालियर (Gwalior) से अपना उम्मीदवार भी बना दिया। रोशन बेग का अपने क्षेत्र में दखल भी है और वह कांग्रेस के उम्मीदवार को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उन्हें मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह है वह Audio जिसके कारण समाजवादी पार्टी नाराज हुई और वह पूरे ग्वालियर में बंटने लगा

YouTube video

बागी की दोनों दलों को चिंता

मध्य प्रदेश में उप चुनाव 28 सीटों पर है। जिसमें सर्वाधिक ग्वालियर संभाग की सीटें हैं। यहां 2018 में हुए आम चुनाव के दौरान राष्ट्रीय पार्टियों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी ताल ठोंकी थी। 2018 में 28 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 139 थी। लेकिन, इस उप चुनाव में यह संख्या 300 के पार पहुंच गई है। मतलब साफ है कि दोनों दल भाजपा—कांग्रेस के कई बागी उम्मीदवारों ने अपना ताल ठोंक दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैरसिया में बगीचे में तीन युवकों ने लगाई आग

यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने यह बोलकर बैठे बिठाए भाजपा के हाथ दे दिया मुद्दे का पकवान

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!