कांग्रेस का ‘मंगल’ करेंगे हनुमान या चलता रहेगा भाजपा का ‘अभियान’

Share

जहां चुनाव, उन्हीं जिलों में लगी आचार संहिता

MP By Election
कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री, फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव (MP By Election) की रणभेरी बज चुकी है। चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्यप्रदेश की 28 सीटों और छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा सीट मरवाही पर होने वाले उपचुनाव का मतदान 3 नवंबर को होगा। परिणाम 10 नवंबर को आएंगे। चुनाव के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिन जिलों में चुनाव है, वहीं आचार संहिता प्रभावशील रहेगी। मध्यप्रदेश में 19 जिलों की 28 सीटों पर चुनाव होने है, लिहाजा इन जिलों में आचार संहिता प्रभावशील रहेगी। 19 में से 7 जिलों में नगर निगम है, लिहाजा इन जिलों में जिन सीटों पर चुनाव है, सिर्फ उन्हीं विधानसभा क्षेत्रों में आचार संहिता लागू रहेगी।

चुनाव का बेसब्री से इंतजार

Kamalnath
कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री, फाइल फोटो

मध्यप्रदेश में दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों को चुनाव के ऐलान का लंबे समय से इंतजार था। खासतौर पर कांग्रेस बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है। वहीं भाजपा ने भी उपचुनाव में उतरने की तैयारी कर ली है। उपचुनाव के नतीजे तय करेंगे कि प्रदेश में कमलनाथ सरकार लौटेगी या भाजपा की सरकार चलती रहेगी। कांग्रेस के लिए संकट बड़ा है, सरकार बनाने के लिए उसे लगभग पूरी सीटें जीतनी है। वहीं भाजपा का काम 9-10 सीटें जीतने पर भी हो जाएगा। वहीं सिंधिया के लिए ये प्रतिष्ठा का चुनाव है। सिंधिया के भविष्य के लिए उनके 16 समर्थकों का चुनाव जीतना जरूरी है।

कांग्रेस का होगा मंगल !

MP By Election
कमलनाथ, कांग्रेस अध्यक्ष, मध्यप्रेदश, फाइल फोटो

चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही कांग्रेस ने जीत का दावा करना शुरु कर दिया है। जोर-शोर से कमलनाथ सरकार की वापसी की बात कही जा रही है। अब इस दावे को आध्यात्म से भी जोड़कर प्रदर्शित किया जा रहा है। कांग्रेस का दावा है कि हनुमान भक्त कमलनाथ को इस चुनावी रण में जीत मिलेगी। भगवान हनुमान कांग्रेस को चुनावी बेड़ा पार लगाएंगे।

यह भी पढ़ें:   Youth Congress Election MP : प्रक्रिया में उलझे कार्यकर्ता, जानिए चुनाव की पूरी प्रोसेस

कांग्रेस का आध्यात्मिक गणित

मंगलवार को उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है। उपचुनाव का मतदान 3 नवंबर दिन मंगलवार को होना है। परिणाम 10 नवंबर दिन मंगलवार को आने है। लिहाजा कांग्रेस का कहना है कि मंगलवार को भगवान हनुमान अपने भक्त कमलनाथ पर कृपा बरसाएंगे। कांग्रेस इस दावे पर को पिछले परिणाम से भी जोड़ रही है। उसका कहना है कि 11 दिसंबर 2019 को भी मंगलवार था, उस दिन कमलनाथ सरकार बनी थी।

नरेंद्र सलूजा का ट्वीट

By Election MP
कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का ट्वीट

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का ट्वीट

मध्यप्रदेश की जनता एक लोकप्रिय , चुनी हुई , विकास की सोच वाली सरकार को सौदा कर गिराने वालों को इन चुनावों में कड़ा जवाब देगी। कांग्रेस का परचम इन सीटों पर निश्चित लहरायेगा और हम भाजपा को इन सीटों पर परास्त करेंगे। यह उप चुनाव जनादेश का अपमान , संवैधानिक मूल्यों व लोकतंत्र की हत्या करने वालों को कड़े जवाब के रूप में होगा।

चुनाव आयोग द्वारा मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव की घोषणा का स्वागत। कांग्रेस इन उपचुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है। हमने अभी तक 24 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये है, शेष नाम भी हम शीघ्र घोषित करेंगे।

यह भी पढ़ेंः एक और निर्भया हारी जंग, सामूहिक दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने जीभ काट दी थी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Police High Tech Lab: गाय—भैंस के मांस की भोपाल में होगी जांच
Don`t copy text!