भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के विवादित ट्वीट पर बवाल, FIR दर्ज

Share

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी को लेकर किया था ट्वीट

संबित पात्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) के विवादित ट्वीट से बवाल खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग अब थाने पहुंच गई है। संबित पात्रा (@sambitswaraj) के खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी (Purnchandra Padhi) की शिकायत पर संबित पात्रा के खिलाफ विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। रायपुर के पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख (SP Arif Shaikh) ने न्यूज एजेंसी को बताया कि “आज शाम को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में पात्रा के खिलाफ पूर्णचंद पाढ़ी द्वारा दर्ज एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। जांच चल रही है।” जानकारी के मुताबिक दिल्ली में भी संबित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की कमान संभालने वाले पाढ़ी ने 10 मई को पोस्ट किए गए पात्रा के एक ट्वीट का हवाला दिया। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि प्राथमिकी के अनुसार, पात्रा ने कश्मीर मुद्दे, 1984 के सिख विरोधी दंगों और बोफोर्स घोटाले के संबंध में पूर्व प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी के खिलाफ झूठे आरोप लगाए है।

दोनों ही पूर्व प्रधानमंत्रियों को भ्रष्टाचार या दंगों के किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया था। अध्यक्ष पूर्णचंद ने कहा कि एक तरफ देश कोविड ​​-19 से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ संबित पात्रा ने सोशल प्लेटफॉर्म पर इस तरह की विवादित सामग्री को ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता संबित पात्रा जब देखो देश को तोड़ने की बातें करते रहते है। कभी किसी को भी गाली देना, लोगो को डराना धमकाना इनका पेशा है। भारतीय संस्कृति के पक्के विरोधी पात्रा अपने को कानून से भी ऊपर समझते हैं। ऐसे व्यक्ति पर कार्यवाही जरूरी है।

यह भी पढ़ें -रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्णब गोस्वामी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची महाराष्ट्र सरकार

यह भी पढ़ें:   राहुल गांधी की नागरिकता पर उठे सवाल, गृह मंत्रालय ने मांगा जवाब

यहां से शुरु हुआ विवाद

संबित पात्रा द्वारा ट्वीट की गई फोटो

एमपी कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए संबित पात्रा ने फोटो डाली थी। फोटो के जरिए संबित ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी पर भ्रष्ट्र होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष से की थी। खबर सामने के आने के बाद संबित ने एक और ट्वीट कर दिया, जिससे मामला भड़क गया। संबित ने ट्वीट किया कि-

‘नेहरू और राजीव को भ्रष्ट कहने पे ..कांग्रेसियों ने complain किया है ..teacher से ..अभी तो और जलील होना बाक़ी है नेहरू ने तो कश्मीर समस्या को भी जन्म दिया..न होते नेहरू न होता कश्मीर समस्या राजीव गांधी ने तो बोफ़ोर्स की चोरी की और ३००० सिखों का क़त्ल भी कराया जाओ और कम्प्लेन करो’

 

संबित पात्रा के खिलाफ धारा 153 A (धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, भाषा, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने), 505 (2) (सार्वजनिक दुराचरण के लिए बयान करने वाले बयान) और 298 (उच्चारण, शब्द, आदि) के तहत दर्ज किया गया था। इस बीच, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने सत्ताधारी कांग्रेस पर भाजपा के नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए राज्य मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू और राजीव गांधी पर टिप्पणी किए जाने से कांग्रेस में खासा गुस्सा है। वरिष्ठ नेता मोतीलाल बोरा ने भी ट्वीट कर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि-

मोतीलाल वोरा का ट्वीट
‘संबित ने ट्वीट कर कहा कि राजीव गांधी ने 3000 सिखों की हत्या की है। यह बेहद संवेदन हीन ट्वीट है तथा जिसका मात्र उद्देश्य देश की शांति को ठेस पहुचाना, दंगे भड़काना,तथा समुदाय को समुदाय से लड़वाना है ये कानूनी तौर पे जुर्म है मुद्दों से ध्यान भटकाने को देश मत जलाओ #ArrestSambitPatra’
वहीं पहले ट्वीट पर बवाल मचने के बाद भी संबित पात्रा अपनी बात पर अड़े हुए है। उन्होंने मोतीलाल बोरा के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि-
अरे आदरणीय मोतीलाल जी आप क्यों परेशान हो रहें है ..आराम कीजिए ..ऐसे भी #NationalHerald केस में आप “माँ” “बेटे” के साथ संलिपत है ..आप उस की चिंता करें और हाँ …राजीव गांधी was responsible for the Anti Sikh progrom of 1984 ..there’s no denying the truth राम राम’

एफआईआर दर्ज होने पर संबित ने ट्वीट किया कि- 

‘Saying RajivG was responsible for 1984 Sikh Riots is derogatory? No..it’s a fact And fact can never be derogatory और कांग्रेसियों याद रखो ये कोई इंदिरा गांधी का emergency नहीं चल रहा है जो तुम्हारे इन FIRs से कुछ हो जाएगा ..हाँ इतना ज़रूर है कि राजीव गांधी पूरी तरह expose होंगे! 
संबित पात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। उनके समर्थन और विरोध में ट्वीट किए जा रहे है। पात्रा की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। तो वहीं तमाम लोग उनके साथ खड़े होने का दावा कर रहे है।
अपील

देश वैश्विक महामारी से गुजर रहा है। हम भी समाज हित में स्पॉट रिपोर्टिंग करने से बच रहे हैं। इसलिए समाज और लोगों से अपील करते हैं कि यदि उनके पास भ्रष्टाचार, कालाबाजारी या जिम्मेदार अफसरों की तरफ से लापरवाही की कोई जानकारी या सूचना हैं तो वह मुहैया कराए। www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   पति ने 6 दोस्तों के साथ किया पत्नी का सामूहिक बलात्कार, बच्चे के सामने की गई हैवानियत
Don`t copy text!