Woman Prisoner News: जेल के भीतर हैरान कर देने वाली यह कहानी

Share

Woman Prisoner News: दो महिलाओं के बीच बने संबंध, जिसके बाद दोनों हो गई गर्भवती, चौकिए मत सरकारी जांच भी बैठ गई

न्यू जर्सी। महिलाओं के बैरक (Woman Prisoner News) में रहते हुए वह गर्भवती हो जाए तो यह हैरान कर देने वाली जानकारी है। इस मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि जेल के अधिकारी अपने बचाव में जुट गए। उन्होंने ऐसा अव्यवहारिक तर्क दिया है जिसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यह घटना अमेरिका के न्यू जर्सी जेल के भीतर हुई है। यहां एक नहीं बल्कि दो महिलाएं गर्भवती हो गई है। यह बात सामने तब आई जब उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस कानून की आड़ में बच रहे अफसर

जानकारी के अनुसार न्यू जर्सी में एदना महान करेक्शनल फैसिलिटी नाम की यह जेल है। यहां सिर्फ महिला बंदियों को रखा जाता है। इसलिए यहां महिला अफसरों को ही निगरानी के लिए तैनात किया जाता है। इस जेल की निगरानी करने वाली महिला अधिकारी डेन स्पेर्जा हैं। जब उन्हें यह पता चला तो उनके भी पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने पूरे मामले की बारकी से पड़ताल की तो सच निकलकर सामने आया। हालांकि अभी भी इस पूरे केस में स्टडी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट में उन्होंने दावा किया है कि यह दोनों महिलाओं ने अपनी मर्जी से संबंध बनाए। जिन्होंने यह किया वे पहले पुरुष थे।

अपना लिंग परिवर्तन कराने के बाद वे महिलाओं का जीवन जी रहे थे। इसके लिए बकायदा उन्होंने अपना ऑपरेशन भी कराया था। इस बात की जानकारी जेल विभाग को इस घटना के प्रकाश में आने के बाद हुई पड़ताल में पता चली। यहां लगभग 27 महिला बंदी है जो ट्रांसजेंडर हैं। दरअसल न्यू जर्सी में एक कानून 2021 में बना था। जिसमें यह तय किया गया था कि ट्रांसजेंडरों को उनकी पहचान के आधार पर जेल में रखा जाएगा। अब इस घटनाक्रम ने प्रशासन को पॉलिसी बदलने के लिए मजबूर कर दिया है। जिन दो महिलाओं में गर्भवती के लक्षण मिले हैं उनके स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उनके डीएनए रिपोर्ट मिलने के बाद वास्तविकता सामने आएगी।

यह भी पढ़ें:   हवालात के भीतर बलात्कार के आरोपी ने आग लगाई
Don`t copy text!