प्रदर्शनकारियों को रोकने भेजा, लेकिन ये पुलिसवाले रंग गए उन्हीं के रंग में

Share

पुलिस​ अधिकारियों ने डांस करते हुए लगाए पक्ष में नारे, खाली सड़क की स्कैटिंग
लंदन समेत यूरोप के कई अन्य शहरों में क्लाइमेट चेंज के मसले पर चार दिन से हो रहे हैं प्रदर्शन

450 से ज्यादा गिरफ्तार, भारत के सविनय अवज्ञा आंदोलन की तर्ज पर सड़कों पर हैं प्रदर्शनकारी

लंदन। आम तौर पर किसी मसले पर प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी निभाते हुए भावनाओं को ताक पर रख देते हैं और उनकी नजर इसी बात पर रहती है कि अव्यवस्था न फैले। लेकिन कभी कभार ऐसा भी होता है कि खुद पुलिसकर्मी भीड़ के साथ प्रदर्शन में शामिल हो जाते हैं। ऐसा ही वाकया हुआ लंदन में, जिससे स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस के प्रमुख की पेशानी पर बल पड़ गया है। असल में लंदन में बीते चार दिनों से जलवायु परिवर्तन के मसले पर कई प्रदर्शन चल रहे हैं। यूरोप के अन्य हिस्सों में भी ऐसे ही प्रदर्शन हो रहे हैं। अकेले लंदन में 450 से ज्यादा गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। इस कारण से लंदन में जनजीवन थम गया है। प्रदर्शनकारियों ने भारत में हुए गांधी जी के सविनय अवज्ञा आंदोलन की तर्ज पर आंदोलन करते हुए सोमवार से एक पुल और प्रमुख सड़कों व चौराहों को जाम कर दिया था।


इसी प्रदर्शन के दौरान 17 अप्रैल की रात लंदन के ऑक्सफोर्ड सर्कस में प्रदर्शनकारियों के साथ दो पुलिस अफसरों ने जमकर डांस किया। उनका डांस का यह वीडियो वायरल हो गया है। इस दौरान पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों के पक्ष में नारे लगाते हुए वी लव यू भी कह रहे हैं। एक अन्य पुलिस अधिकारी सड़क पर लिखे नारों के बीच स्कैटिंग कर रहा है। इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए मैट्रोपोलिटन पोलिस कमांडर जेन कॉनर्स ने कहा कि मैं यह वीडियो देखकर काफी निराश हूं। अधिकारियों का व्यवहार बिल्कुल अनपेक्षित है। हम चाहते हैं कि हमारे पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों के बीच रहें, लेकिन उनका मौजूदा व्यवहार उस महीन लकीर के पार है, जो पुलिस के कर्तव्य और नागरिक अधिकार के बीच है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के कर्तव्य इसके विपरीत हैं।

यह भी पढ़ें:   #BoycottIndianProducts बौखलाए पाकिस्तानियों की करतूत, ट्विटर पर कर रहे ट्रेंड

कारोबारियों को 108 करोड़ का घाटा
प्रदर्शनकारी गुरुवार को वॉक्सहॉल ब्रिज की ओर बढ़े जहां वे प्रशासन को अपनी मांगों से संबंधित पत्रक सौंपना चाहते थे। इसी बीच बड़ी भीड़ के कारण यातायात थम गया और इलाकों की सभी सड़कों पर जाम ​लगा गया। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने पहले हुई गिरफ्तारी के विरोध में घंटो सविनय अवज्ञा आंदोलन चलाते हुए कानून का मजाक भी उड़ाया। प्रदर्शनकारियों ने खाली सड़कों पर योग किया। वहीं इस मसले से लंदन के का​रोबारियों को खासी क्षति पहुंची है और कारोबार में 108 करोड़ रुपए के घाटे का अनुमान है। प्रदर्शन के चौथे दिन लंदन के करीब 55 मार्गों पर बस को बंद कर दिया गया है, जिससे 5 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।

क्या है मामला
इक्स्टिंगशन रिबेलियन नामक संगठन ने इन प्रदर्शनों का आयोजन किया है। बीते साल, शिक्षाविदों ने ब्रिटेन में इस समूह का गठन किया था। यह दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ने वाले पर्यावरणीय अभियानों में से एक बन गया है। लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताकि, मंगलवार शाम तक 290 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले हफ्तों में प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस ने वॉटरलू ब्रिज पर प्रदर्शन करनेवाले दर्जनों प्रदर्शनकारियों को अरेस्ट किया है। इसके साथ ही कुछ लोग सड़कों पर भी तख्ती लेकर नारे लगा रहे थे। 5 लोगों को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में भी अरेस्ट किया गया है।

Don`t copy text!