MP Congress Protest: कांग्रेस का एमपी में हल्ला बोल

Share

MP Congress Protest: महंगाई, बेरोजगारी, एमपी में कर्ज की स्थिति समेत अन्य मुद्दों पर तथ्य रखने की बजाय अव्यवस्थाओं के बीच कांग्रेस का सिर्फ चुनाव जिताने का दिया जाता रहा नारा, पुलिस ने वॉटर केनन से बौछार करके कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को खदेड़ा

MP Congress Protest
प्रदर्शन के लिए बैरीकेड पर चलते एनएसयूआई कार्यकर्ता।

भोपाल। मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस के भीतर कथित जान फूंकने का प्रचार किया जा रहा है। इन दावों की कलई सोमवार को आयोजित राजभवन (Rajbhawan) घेराव में खुल गई। कमलनाथ ने मंच संभालने के बाद केंद्र या राज्य सरकार पर कोई भी आरोप—प्रत्यारोप नहीं लगाया। कोई मुद्दे कार्यकर्ताओं (MP Congress Protest) को नहीं बताए। मंच पर जो आया वह इस साल चुनाव जिताने की बात बोलकर अगले साल विधानसभा में कांग्रेसी झंडा फहराने के नारे देकर चला गया। प्रदर्शन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ काफी ज्यादा थी। हालांकि मीडिया मैनेजमेंट से लेकर तमाम व्यवस्थाएं शून्य नजर आई। इन अव्यवस्थाओं में दूसरे जिलों से आए कांग्रेसी कार्यकर्ता भी परेशान हुए। बाकी कसर सुरक्षा बंदोबस्त में तैनात पुलिस ने कर दी। जगह—जगह बैरीकेड लगाकर प्रदर्शन वाली जगह पर जाने के लिए मीडिया को रोका गया।

पंद्रह महीनों के काम बताना हैं

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह (Govind Singh) ने कहा कि नौजवानों को सड़क पर उतरना पड़ेगा। तब तक इस प्रदेश में परिवर्तन नहीं आएगा। इसके बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ (EX CM Kamal Nath) को मंच सौंप दिया। कमलनाथ ने कहा कि 18 साल आपने कांग्रेस का झंडा उठाया है। सबसे बड़ी परीक्षा आगामी छह महीने में होना हैं। उन्होंने युवकों से कमर कसने के लिए आहृवान किया। कमलनाथ ने कहा कि उम्मीदवार का भविष्य नहीं बल्कि एमपी का भविष्य आप तय करेंगे। हमारी जिम्मेदारी है कि प्रदेश को वापस पटरी पर लाया जाए। उन्होंने कहा आपको अपना सिर नहीं झुकाना है। बल्कि पंद्रह महीनों के काम बताना हैं। इसके बाद कांग्रेस नेता राजभवन घेराव करने के लिए कूच करने लगे।

जीतू के आते ही नौजवानों ने अगला मुख्यमंत्री कैसा हो का नारा लगाया

MP Congress Protest
कांग्रेस नेता भीड़ को जुटाने में कामयाब रहे। भारी हुजूम कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।

अरूण यादव (Arun Yadav) ने कहा कि मिशन 2023 की यह शुरूआत है। विधानसभा में कांग्रेस विधायकों को बोलने का मौका नहीं दिया जाता। विरोध करने पर निष्कासित कर दिया जाता है। कांग्रेस (MP Congress Protest) ने गेंहूं के दाम तय करने की मांग की थी। इसके बाद जीतू पटवारी (Jeetu Patwari) भाषण देने मंच पर पहुंचे तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का काफिला आ गया। पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) सरकार कर्ज लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को भोजन कराया जाता है। कर्ज लेकर हवाई जहाज चल रहा है। इस कारण मुझे सरकार ने विधानसभा से निष्कासित कर दिया। कमलनाथ के आने के बाद मंच में काफी अफरा—तफरी भी रही। वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से मीडिया प्रबंधन भी ठीक तरीके से नहीं रहा। इस कारण कई मीडिया को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बूलेट समेत तीन वाहन चोरी

कांग्रेस जब अंग्रेजों से नहीं डरी तो

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा (EX Minister PC Sharma) ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने 100 रूपए बिल किया था। स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर सरकारी कर्मचारियों को मकान खाली कर दिया। कई व्यापारियों की दुकान तोड़ दी गई। उन्होंने कहा कि इन सभी बातों से निजात के लिए कमलनाथ सरकार (MP Congress Protest) को मौका दे। गद्दारों को मारेंगे भारी चोट कांग्रेस को देंगे वोट जैसे उन्होंने नारे लगाए। कार्यक्रम में एमपी में प्रभारी जेपी अग्रवाल (JP Agrawal) ने कहा कि कांग्रेस को एकजुटता का परिचय देना होगा। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा पार्टी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गर्मी देखना चाहती है। हमारी पार्टी कभी भी अंग्रेजों से नहीं डरी। उन्होंने भी मंच से किसकी सरकार बनेगी जैसे नारे लगवाए। इससे पहले हजारों की संख्या में आए कांग्रेसी नेताओं ने भजन कीर्तन करते हुए जवाहर चौक से रोशनपुरा तक पैदल मार्च निकाला।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
MP Congress Protest
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पीएनबी बैंक मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Don`t copy text!