Rape : यूपी में पुलिस वाले ने किया दुष्कर्म, हाथ-पैर बांधकर महिला को नहर में फेंका

Share

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

सांकेतिक फोटो

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर (Gajipur) में महिला से दुष्कर्म (Rape) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस के एक जवान ने महिला को अपनी हवस का शिकार (Rape) बनाया और हाथ-पैर बांधकर उसे नहर के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पीएसी के जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मरदह थाना इलाके की है। थाना प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया कि पीड़िता बुधवार शाम को शौच के लिए घर से निकली थी। उसी दौरान पीएसी (PAC) के जवान ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और अपने साथ ले गया।उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद महिला के हाथ पैर बांधकर उसे नहर के पास फेंक दिया। जहां से उसे बरामद कर लिया गया।

पीड़िता की मां की तहरीर पर पीएसी जवान अभय यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पीड़ित महिला को डॉक्टरी जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें:   Baghpat : सेना के जवानों की सरेआम पिटाई, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
Don`t copy text!