पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, मौत

Share

मृतक की दूसरी पत्नी ने दिया वारदात को अंजाम

UP Crime
सांकेतिक फोटो

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से हत्या का सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आज तक आपने पति ने पत्नी को आग के हवाले करने के खबरें सुनी होंगी। लेकिन यहां एक महिला ने अपने पति को जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। बीते गुरुवार झगड़े के दौरान पत्नी ने पति को आग के हवाले कर दिया था। इलाज के दौरान पति ने रविवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली में कराया था भर्ती

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि घटना पिछले बृहस्पतिवार को मुरादनगर शहर में हुई। मूलचंद त्यागी (Moolchand Tyagi) और उसकी पत्नी में किसी मुद्दे पर बहस हो गई। गीता, जो त्यागी की दूसरी पत्नी है, ने उसके शरीर पर तेल छिड़का और आग लगा दी। मुरादनगर के थाना प्रभारी अमित कुमार ने न्यूज एजेंसी को बताया कि त्यागी गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार रात उसकी मौत हो गई। कुमार ने बताया कि उसके बेटे गौरव त्यागी ने अपनी सौतेली माँ के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में अब हत्या की धारा जोड़ दी गई है।

यह भी पढ़ें – 13 साल की लड़की से गैंगरेप, आंखें बाहर निकाल दी, जीभ काट दी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   UP Crime : बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या
Don`t copy text!