13 साल की लड़की से दरिंदगी, सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या, आंखें निकाल दी, जीभ काट दी

Share

दलित लड़की साथ हैवानियत की हदें पार, दो दरिंदे गिरफ्तार

Lakhimpur Kheri
घटनास्थल की तस्वीर

लखीमपुर खीरी। (Lakhimpur Kheri) उत्तर प्रदेश (UP Crime) में दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी।  यहां 13 साल की लड़की के साथ दरिंदगी (Gang Rape & Murder) की गई। सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। लड़की का शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया है। पीड़िता के पिता का कहना है कि लड़की की आंखें निकाल दी गई थी और उसकी जीभ काट दी गई थी। पिता ने बताया कि लड़की शुक्रवार दोपहर से गायब थी। वहीं पुलिस ने आंखें निकालने और जीभ काटने की बात को खारिज किया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है।

गन्ने के खेत में मिला शव

लड़की का शव ईसानगर इलाके के खेत में मिला। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। एसपी सत्येंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरिंदों के खिलाफ बलात्कार, हत्या की धाराओं के साथ साथ एनएसए (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) कानून के तहत भी कार्रवाई की गई है। दरिंदों को जेल भेज दिया गया है। एसपी ने आंखें निकालने और जीभ काटने की बात को असत्य बताया है।

चढ़ा सियासी पारा

नेपाल बॉर्डर से सटे लखीमपुर खीरी में हुई घटना से दहशत का माहौल है। वहीं इस घटना ने सियासी पारा भी चढ़ा दिया है। राजधानी से 130 किलोमीटर दूर हुई हैवानियत की गूंज लखनऊ में भी सुनाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता दलित समाज की है। लिहाजा पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने हमलावर है। इससे पहले हापुड़ में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी की घटना सामने आई थी।

यह भी पढ़ें:   महिला सब-इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

मायावती की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने  इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए इसे शर्मनाक करार दिया। पूर्व सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा यूपी के लखीमपुर खीरी में दलित नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद उसकी नृशंस हत्या अति-दुःखद व शर्मनाक। ऐसी घटनाओं से सपा व वर्तमान भाजपा सरकार में फिर क्या अन्तर रहा? सरकार आजमगढ़ के साथ खीरी के दोषियों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई करे, बीएसपी की यह मांग है।

यह भी पढ़ेंः सट्टे की सल्तनत के लिए राजधानी में खूनी खेल

अखिलेश यादव ने कहा नो मोर बीजेपी

उप्र के लखीमपुर खीरी में एक बेबस किशोरी से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना है. भाजपाकाल में उप्र की बच्चियों व नारियों का उत्पीड़न चरम पर है. बलात्कार, अपहरण, अपराध व हत्याओं के मामले में भाजपा सरकार प्रश्रयकारी क्यों बन रही है?

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!