Extramaritial Affair: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, शव यमुना नदी में बहाया

Share

दिल्ली से आरोपी दबोचे गए, पुलिस को अब तक नहीं मिली लाश, ससुर ने खोले थे बहू के राज

Extra Marital Affairs
सांकेतिक चित्र

आगरा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले में लापता एक व्यक्ति के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसकी हत्या पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर की थी। दोनों के बीच विवाहेतर संबंध (Extramaritial Affair) थे, जिसका खुलासा महिला के ससुर ने किया था। पुलिस को फिलहाल लापता व्यक्ति की लाश नहीं मिली है। लेकिन, आरोपियों ने बताया है कि हत्या के बाद शव यमुना नदी (Yamuna River) में बहा दिया था।
जानकारी के अनुसार घटना आगरा के सिकंदरा (Sikandra) शहर के राधा नगर (Radha Nagar) इलाके की है। जहां एक युवक और उसकी पत्नी की गुमशुदगी रिपोर्ट थाने में दर्ज थी। लापता हरिओम (Hariom) 36 साल है जो मूलरूप से गांव अगवार में एत्मादपुर का रहने वाला है। वह फैक्टरी में आपरेटर का काम करता था। उसकी शादी 17 साल पहले बबली (Babli Singh) पुत्री निहाल सिंह से हुई थी। उसके चार बच्चे ज्योति, राशि, नमन और गुड्डो हैं। हरिओम के पिता ने पुलिस को बताया था कि उसकी बहू के चाल—चलन अच्चे नही थे। उसके संबंध (Love Affair) कमल नाम के एक व्यक्ति के साथ है। इसके चलते हरिओम और बबली के बीच विवाद होता था। पुलिस ने कमल की तलाश की तो पता चला कि वह भी उसी दिन से लापता है। पिता ने बबली और उसके प्रेमी कमल पर शक जताया था। पुलिस को बबली और कमल दिल्ली में मिले। जिनसे आगरा लाकर पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें:   शराब पीते वक्त हुआ झगड़ा, दोस्तों ने ही कर दी युवक की हत्या

चार बच्चों की मां सेल्समेन से हुआ प्यार
बबली ने खुलासा किया कि उसके पति हरिओम की कमल के साथ मिलकर हत्या (Agra Murder) कर दी है। उसकी गला दबाकर हत्या की थी और शव यमुना नदी में फेंक दिया था। बबली ने हत्या के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि उसके कमल के साथ संबंध है। कमल से जनवरी में एक साड़ी की दुकान (Salesmen) पर मुलाकात हुई थी। जिसके बाद हम दोनों में दोस्ती हुई थी। दोस्ती के चलते हमने एक दूसरे के साथ संबंध (Intercourse) भी बना लिए थे। जिसकी भनक हरिओम को लग गई थी। इसके चलते हरिओम ने मुझे समझाने की भी कोशिश की थी। मुझे कमल का साथ अच्छा लगता था। घटना वाले दिन हरिओम ने मुझे मारा भी था। जिसकी जानकारी मैंने कमल को फोन पर दी थी। कमल रात 11:30 बजे मेरे घर आया था। उसके घर में आने के बाद हरिओम और कमल दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। कमल ने गुस्से में आकर हरिओम का गला दबाया था।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
लाश को ठिकाने लगाने के लिए हमने इंतजार किया। रात 2:30 बजे एक ऑटो रिक्शा बुक किया। हम वाटर वर्क्स पहुंचे। वहां पहुंचने पर हम दोनों लाश को लेकर उतर गए। इसके बाद संदूक को यमुना में फेंककर दिल्ली भाग गए। पुलिस ने बबली के बयान के बाद हरिओम के शव को यमुना में गोताखोरों की मदद से काफी खोजा। फिलहाल शव को पुलिस अब तक नहीं तलाश पाई है। इधर, पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   पत्रकार की गोली मारकर हत्या, प्रियंका गांधी ने ये कहा...
Don`t copy text!