Husband Affair का राज खुला तो पत्नी ने भाईयो के साथ मिलकर मार डाला

Share

कातिल पत्नी की राज को ननद ने किया उजागर, सभी आरोपी गिरफ्तार

 

Extra Maritial Affair
सांकेतिक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) शहर में पत्नी ने अपने दो नाबालिग भाईयों की मदद से पति (Husband Killing) को मार डाला। हत्या पति के कथित प्रेमिका का राज उजागर होने के चलते की गई हैं। कातिलों का राज पति की बहन ने उजागर किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना कृष्णा नगर इलाके की है।। यहां एक पत्नी ने अपने दो नाबालिग भाईयों (Minor Brothers Killing) की मदद से पति की तकिए से गला घोंटकर हत्या (Uttar Pradesh Strangulation) कर दी है। घटना शुक्रवार रात की है। मृतक रवि प्रकाश मोटर बाइंडिंग का काम करता था। पत्नी नीलम (Neelam) उसके अवैध संबंधों (Extra Marital Affair) को लेकर शक करती थी। जिसकी वजह से वह अक्सर झगड़ा करती थी। झगड़े में पति उसके साथ मारपीट करता था। यह बात उसने अपने दो भाईयों को भी बताई थी। नीलम के दोनों भाई नाबालिग (Wife Killing Husband) है। जिसको वह कुछ भी बताती थी तो वह उसकी बातों में आ जाते थे। उसने रवि की हत्या करने का इरादा बना लिया। उसने अपने भाईयों को भी शामिल कर लिया। घटना (Lucknow Murder) वाले दिन नीलम ने अपने भाईयों को बुला लिया था। रवि देर रात घर लौटा उसके बाद नीलम ने उसको खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। वह जैसे ही गहरी नींद में सोया तो उसका तकिए से मुंह दबा दिया।
ऐसे रची झूठी कहानी
इस हत्या के बाद उसने भाईयों की मदद से मृतक को चादर में लपेटा। उसे घसीटते हुए बाहर वाले कमरे में पटक दिया। घसीटने की वजह से मृतक (UP Murder) के सिर से खून भी बहने लगता था। इस खून को पत्नी ने साफ किया। हत्या के बाद आरोपी ने नाबालिग भाईयों को भेज दिया। दूसरे दिन सुबह पुलिस को नीलम ने पति के मरने की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि वह रात में रवि के आने से पहले सो गई थी। सुबह उठी तो रवि को कोई मारकर घर में फेंक गया। उसके मुुंह से खून निकल रहा था। उसने शोर मचाकर गांव वालों को हत्या की सूचना दी थी। पुलिस ने नीलम से हुई बात के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

यह भी पढ़ें:   UP के Sitapur में Gang Rape , तीन लोगों ने युवती को दो दिन तक बनाए रखा बंधक

यहां से गया शक
पुलिस और गांव वालों के सामने नीलम यही नाटक करती रही की किसी ने उसके पति की हत्या की गई है। लेकिन, शक तब हुआ जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। इसमें पुलिस को पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या (Uttar Pradesh Murder Case) की गई है। इसके बाद पुलिस ने रवि के रिश्तेदारों से पूछताछ शुरू की। रवि की बहन ने पुलिस को सच्चाई बताई। उसके भाई के काम पर जाने के बाद कोई आदमी घर में आता जाता है। उसके दूसरों के साथ अवैध संबंध भी है। जिसकी भनक भाई को लग गई थी। इसलिए भाई ने नीलम के साथ मारपीट की थी। इसी वजह से गुस्से में अपने भाईयों के साथ मिलकर उसने रवि की हत्या की है। पुलिस ने पहले नीलम फिर उसके दोनों भाईयोें को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

Don`t copy text!