UP Police News: पुलिस हेड कांस्टेबल की वायरल हुई चिट्ठी

Share

UP Police News: मशक्कत के बाद प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे कर्मचारी को उनके साह​ब ने सोते पकड़ लिया, जवाब सुनकर हर अधिकारी हुआ हैरान, जानते हैं क्यों…

UP Police News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

लखनऊ। हर छोटे कर्मचारियों का आका नहीं होता। इसलिए वह हर बात पर पहले पीस जाता है। यह अवस्था लगभग हर विभाग और राज्यों में हैं। यदि इसमें पुलिस विभाग हो तो उसमें तय ही है कि सबसे पहले कांस्टेबल पर गाज गिरेगी। क्योंकि उसका बचाव करने वाला कोई अफसर या नेता नहीं होता। मामला बेहद संजीदा है और मार्मिक भी। बात हो रही है उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police News) विभाग के एक हेड कांस्टेबल की। उसका गुनाह सिर्फ इतना है कि उसने जितना भोजन किया उसके बाद शरीर ने उसका साथ नहीं दिया। उसकी आंखे लग गई और वह सो गया। इसी बीच उसके अफसर निरीक्षण करने आ गए। यह देखकर उससे सफाई मांग ली। हेड कांस्टेबल ने बकायदा सफाई भी दी। यह सफाई अब सोशल मीडिया में वायरल हो गई। जिसके बाद वह पुलिस विभाग के लिए चर्चा का केंद्र बन गया। इतना ही नहीं उसका पत्र भी जमकर वायरल हो गया।

25 रोटी और दो कटोरी दाल के कारण बने हालात

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना पुलिस प्रशिक्षण केंद्र दादूपुर की है। यहां कांस्टेबल के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसमें पुलिस प्रशिक्षण केंद्र दादूपुर में सोमवार को क्लास के दौरान हेड कांस्टेबल राम शरीफ सो गया। उनका यह कार्य मर्यादा के विपरीत बताया गया था। इसे घोर लापरवाही मानते हुए पीटीसी के टोली कमांडर ने हेड कांस्टेबल से स्पष्टीकरण मांगा था। हेड कांस्टेबल की साफगोई ने चौका दिया। हेड कांस्टेबल राम शरीफ यादव (HC Ram Sharif Yadav) ने अपने स्पष्टीकरण में कहा लखनऊ से ट्रेनिंग के लिए वे पीटीसी दादूपुर के लिए रवाना हुए थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग ने पेट में चाकू घोंपा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

पहुंचने में काफी परेशानी हुई और वे थके-हारे शाम तक पीटीसी पहुंचे थे। हेड कांस्टेेबल राम शरीफ यादव का कहना है कि शाम को सही भोजन नही मिलने के कारण उनका पेट नहीं भरा था। इसलिए सुबह के समय भोजन में 25 रोटी, एक थाली चावल, दो कटोरी दाल और एक कटोरी सब्जी खाने में ले लिया था। इसके चलते सुस्ती छा गई और वे सो गए। राम शरीफ ने भविष्य में इतना भोजन नहीं लेने की बात कहते हुए क्षमा करने की मांग की है। बेहद यह मार्मिक पत्र अब पुलिस महकमे के लिए चर्चा का विषय बन गया है।

Don`t copy text!