Brutal Murder : शादीशुदा महिला से रचाया ब्याह, खटकता था सौतेला बेटा

Share

गुनाह छुपाने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंका, पुलिस में दर्ज कराई थी गुमशुदगी

Nagaur Murder Case
सांकेतिक चित्र

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच (Bahraich ) से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 6 साल के बच्चे की हत्या (Brutal Murder)  कर दी गई। जिसके बाद हत्यारों ने उसके शव के टुकड़े किए और जगह-जगह फेंक दिए। बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो अपने सौतेले बाप को पसंद नहीं था। मुख्य आरोपी ने बच्चे की मां से शादी की थी। जिसके बाद बच्चा भी उनके साथ ही रहता था। मासूम को क्या पता था कि उसकी मां के दोबारा ब्याह रचाने की सजा उसे भुगतनी पड़ेगी।

पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर (SP Gourav Grover) ने बताया कि घटना रिसिया इलाके भैंसिया गांव की है। आरोपी का नाम राम सवेरे यादव है। यादव ने कुछ दिनों पहले ही हिना नाम की शादीशुदा महिला से शादी की थी। हिना का पहले से एक लड़का था, जिसका नाम फरीद था। राम सवेरे से शादी के बाद हिना ने अपने बेटे का नाम सूरज यादव रख दिया था। 19 नवंबर को राम सवेरे ने अपने सौतेले बेटे (Stepson) सूरज को मार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद राम सवेरे ने सूरज के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

राम सवेरे की रिपोर्ट पर पुलिस बारिकी से जांच कर रही थी। लेकिन उसे शक हुआ, जिसके चलते यादव से ही कड़ी पूछताछ की गई। जिसमें वो टूट गया और उसने सूरज की हत्या का खुलासा कर दिया। रामसवेरे ने बताया कि उसने सूरज की हत्या के बाद उसके शव को छिपाने की कोशिश की। उसने सूरज के शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया और जिले के विभिन्न इलाकों में फेंक दिया। इस वारदात को अंजाम देने में राम सवेरे के भाई ने भी उसकी मदद की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   यूपी में पलटी रोडवेज की बस, मध्यप्रदेश के मजदूर घायल
Don`t copy text!