Sexual Harassment : पहले नौकरी हासिल की फिर जिस्मानी संबंध बनाकर किया ब्लैकमेल

Share

संबंधों के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए का माल समेटा, पांच आरोपियों की तलाश जारी

 

Ranchi Loot
सांकेतिक चित्र

मुरादाबाद। व्यक्ति कितना शातिर होता है यह उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की एक घटना से साबित होता है। मामला मुरादाबाद (Muradabad) जिले से सामने आया है। यहां एक विधवा महिला  की संपत्ति हड़पने के लिए एक व्यक्ति ने साजिश रची थी। इसमें पांच लोग शामिल थे। यह साजिश संपत्ति हथियाने के लिए की गई थी। इसके लिए एक व्यक्ति जो जानता था कि महिला विधवा है उसके घर पर ड्राइवर की नौकरी की। फिर उसका दिल जीतकर उससे दोस्ती की। इस दोस्ताना संबंध (Live In Relation) में उसके साथ रिश्ते बनाए। इन रिश्तों का उसने वीडियो (Intercourse Video) बना लिया। जिसको दिखाकर वह महिला को ब्लैकमेल करता रहा।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में गुरूवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। घटना नागफनी थाना क्षेत्र की है। जिसकी शिकायत महिला ने की है। उसने बताया कि ड्राईवर और उसके चार साथियों ने उससे लाखों रुपए झांसा देकर ठग लिए है। ड्राईवर ने पीड़िता की अश्लील फोटो और वीड़ियो बनाकर ब्लैकमेल किया है। उसका कहना है कि 2009 में रंजिश के चलते उसके पति की हत्या कर दी गई थी। करोड़ों की संपत्ति संभालने वाला घर में कोई पुरुष नहीं था। यह सब मुझे ही संभालना था। तभी पाकबड़ा के डूंगरपुर रोड पर रहने वाला अरशद ने उसके घर आना-जाना शुरू किया। उसने पहले नौकरी मांगी थी। अरशद को कार चलाने की जिम्मेदारी दी गई। शाम को अक्सर वह घर चला जाता था।

यह भी पढ़ें:   दो नाबालिग बहनों का यौन शोषण करता था अधेड़, थाना प्रभारी ने दर्ज नहीं की FIR

लेकिन, कुछ समय बाद वह 24 घंटे नौकरी के बहाने रूकने लगा था। उसने पहले नजदीकियां बढ़ाई। हम दोनों के बीच संबंध भी बने थे। संबंध के चलते अरशद ने जमीन का सौदा भी कराया था। जिसके उसने 50 हजार रूपय खाए थे।यह रकम खाने वाला प्रॉपर्टी डीलर भी है। उसकी इन सब बातों को नजरअंदाज कर रही थी। उसी बीच उसकी नहाते और कपड़े बदलते हुए अश्लील फोटो और वीड़ियो उसने बना लिए थे। जिसके जरिए आरोपी अरशद उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसके माध्यम से उसने मुझसे सालों से लाखों रुपए ऐंठ लिए। महिला की रिपोर्ट से पहले सभी आरोपियों को इसकी भनक लग चुकी थी। इस कारण वह मौके से फरार हो गए है।

Don`t copy text!