UP Minor Rape Case: 65 साल के वृद्ध ने 2 साल की बच्ची से की दरिंदगी

Share

आरोपी गिरफ्तार, तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात, बच्ची की हालत नाजुक

Uttar Pradesh Rape
सांकेतिक तस्वीर

मेरठ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) शहर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 65 साल के एक वृद्ध (Old Age) ने 2 साल की बच्ची से दरिंदगी (Minor Rape Case) की। आरोपी एक धार्मिक स्थल पर काम करता है। घटना का पता चलने पर लोगों ने वृद्ध को पीट—पीटकर अधमरा कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार घटना मेरठ (Meerut Rape) के दोराला थाना क्षेत्र की है। यहां उस वक्त कोहराम मच गया जब लोगों को यह पता चला कि एक दो साल की बच्ची के साथ धार्मिक स्थल में तैनात वृद्ध ने दरिंदगी की है। उसके पास धार्मिक स्थल की देखरेख की जिम्मेदारी थी। पुलिस को लोगों ने बताया कि बच्ची के साथ आरोपी ने धार्मिक स्थल के पीछे बने कमरे में घटना को अंजाम दिया था। बच्ची को कुछ देर बाद खून से लथपथ देखकर दरिंदगी की खबर लगी थी। पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश है जिसको देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल बच्ची चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उसको काउसलिंग की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। पुलिस आरोपी से जुड़ी जानकारी का पता लगा रही है। फिलहाल उसके पुश्तैनी घर और रिश्तेदारों का पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें:   पलंग के नीचे लगाई मच्छर मारने वाली क्वाइल, हमेशा के लिए सो गए पति-पत्नी
Don`t copy text!