Jodhpur : पेशी पर कोर्ट पहुंची गाय, तब जाकर हुआ मालिकाना हक का फैसला

Share

2018 से स्थानीय कोर्ट में चल रहा था मामला, दो पक्षों का था दावा

लोडिंग ऑटो में कोर्ट पहुंची गाय

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) में एक अनोखा मामला देखने को मिला। जब एक गाय को कोर्ट ले जाया गया। कोर्ट परिसर पहुंची गाय को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। दरअसल गाय के मालिकाना हक को लेकर करीब एक साल से इस स्थानीय कोर्ट में मामला चल रहा था। शुक्रवार को फैसला किया जाना था कि इस गाय का असली मालिक कौन है, लिहाजा गाय को लोडिंग ऑटो के जरिए कोर्ट पहुंचाया गया था।

ओमप्रकाश और श्याम सिंह नाम के दो शख्स इस गाय पर अपना-अपना दावा पेश कर रहे थे। दोनों ने फैसले के लिए 2018 में कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के लिए भी ये मामला काफी पेचीदा था कि कैसे इसका निर्णय लिया जाए। एक पक्ष ने दावा किया था कि गाय अपना दूख खुद पीती है। लिहाजा उसे सीसीटीवी की निगरानी में भी रखा गया था। लेकिन फैसले के लिए ये तरकीब भी काम नहीं आई।

आखिरकार शुक्रवार कोर्ट ने सभी दलीलों और सबूतों के आधार पर गाय के मालिकाना हक के मामले में अपना फैसला सुना दिया। फैसला ओमप्रकाश के पक्ष में सुनाया गया और उसे गाय सौंप दी गई।

यह भी पढ़ें:   Sikar : घर में फटा गैस सिलेंडर, 14 लोग झुलसे, 9 की हालत नाजुक

इससे पहले ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पुणे में भी देखने को मिला था। यहां एक महिला ने मुर्गे की बांग से परेशान होकर थाने में शिकायत की थी। महिला मुर्गे की बांग से इतना परेशान हो गई की वह मुर्गे और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के लिए थाने पहुंच गई थी।

तब एक अधिकारी ने कहा था कि महिला ने समर्थ थाने में शिकायत देकर कहा था कि उसके घर के सामने वाले घर में रोजा सुबह मुर्गा बांग देता है। जिससे उनकी नींद खराब हो जाती है। बाद में पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो उन्हें पता चला की  वह उस घर में नहीं रहती है। अपनी बहन के घर कुछ दिनों के लिए आई थी और शिकायत दर्ज करवाने के बाद वहां से चली गई थी।

 

Don`t copy text!