बच्चे के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदों ने वीडियो भी बनाया

Share

पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

Alwar Gang Rape
सांकेतिक फोटो

अलवर। राजस्थान के अलवर (Alwar) से एक बार फिर सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 45 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप (Alwar Gang Rape) किया गया। महिला के मासूम भतीजे के सामने दरिंदों ने वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं दरिंदों ने अपनी करतूत का वीडियो भी बनाया। जिसके बाद अश्लील वीडियो (Sex Video) को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के मुताबिक 6 से 7 आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। घटना तिजारा पुलिस थाना (Tijara Police Station) इलाके के भिवाड़ी (Bhiwadi) की है। दरिंदों ने 14 सितंबर को वारदात को अंजाम दिया था।

घर लौट रही थी महिला

Alwar Gang Rape
सांकेतिक चित्र

45 वर्षीय महिला मासूम भतीजे के साथ अपने घर लौट रही थी। वो कुछ पैसे लेने अपने रिश्तेदार के घर, दूसरे गांव गई थी। वहां से लौटते वक्त उसके साथ दरिंदगी की गई। आरोपियों की संख्या 6 से 7 के बीच थी। रिश्तेदार के घर से लौटते वक्त आरोपियों ने महिला को घेर लिया। एक आरोपी ने मासूम को छीन लिया। जिसके बाद दूसरे ने महिला के दुष्कर्म किया। इस दौरान अन्य आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाया। जिसके बाद बच्चे को दूसरे के हाथों में देकर अन्य युवक ने भी महिला को हवस का शिकार बनाया। 17 सितंबर को मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई है।

तीन आरोपी हिरासत में लिए

Alwar Gang Rape
सांकेतिक चित्र

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को गांव में छापामार कार्रवाई की। जिसमें तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने घटना के बाद चुप्पी साध ली थी। लेकिन आरोपियों ने जब वीडियो वायरल कर दिया तो पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:   Rajasthan Crime: नींद में सोए मां—बेटे दोबारा नहीं उठ सके

अप्रैल में भी हुई थी घटना

अप्रेल में थानागाजी थाना इलाके में भी गैंगरेप का मामला सामने आया था। इस मामले में पति के सामने पत्नी का सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। घटना का वीडियो भी बनाया गया था। घटना के बाद दंपत्ति ने चुप्पी साध ली थी। लेकिन आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ेंः महाराज के गढ़ में कमलनाथ का मेगा शो

Don`t copy text!