Haryana Crime: 19 की उम्र में पहली शादी, दो साल बाद दूसरी लड़की लेकर भागा

Share

दोनों पक्षों की रजामंदी से हुई दूसरी शादी, पुलिस ने पति समेत सात लोगों पर दर्ज किया केस

Hariyana Crime
सांकेतिक तस्वीर

चंडीगढ़। शादी के बाद चक्कर एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। अब वह सीखचों के पीछे हैं। मामला हरियाणा (Haryana Crime) राज्य के यमुना नगर (Yamuna Nagar Crime) जिले का है। आरोपी की 19 की उम्र में शादी हुई थी। लेकिन, शादी के बाद उसका चक्कर पड़ोसी युवती से शुरू हो गया। पत्नी और परिवार बेखबर रहा। दोनों के बीच रिश्ते इतने अच्छे हो गए कि वह पड़ोसन को लेकर ही भाग (Yamuna Nagar Second Marriage) गया। इधर, उसकी पहली पत्नी गर्भवती है जिसको उसने घर से निकाल दिया था। अब पुलिस ने आरोपी पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मामला हरियाणा (Haryana Crime) राज्य के यमुना नगर (Yamuna Nagar Crime) जिले के कांसापुर निवासी महिला के साथ हुआ। आरोपी पति है जो मुस्लिम समाज का है। पीड़िता पहली पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दिसंबर, 2017 में राशिद के साथ हुई थी। उस समय राशिद की उम्र 19 साल थी। शादी के बाद से ही पति समेत उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। ससुराल वाले उसके साथ मारपीट भी करते थे। पीड़िता ने उसके मायके वालों को इस मामले के बारे में बताया था। जिसके बाद उसके परिजनों ने ससुराल वालों के साथ समझौता करा दिया था। परिजनों के जाते ही ससुराल वालों ने दूसरे दिन उसे घर से निकाल दिया था। वह उसके बाद मायके चली गई थी। तब भी मायके वालोें ने दहेज में कुछ रूपए देकर उसे ससुराल वापस भेज दिया था। उसने ससुराल में एक बच्ची को जन्म दिया था।

यह भी पढ़ें:   Haryana Rape: नींद की गोलियां खिलाकर महिला से बलात्कार, वीडियो भी बनाया

बच्ची के होते ही ससुराल वाले उसके साथ फिर वही सब हरकतें करने लगे थे। बच्ची समेत उसे उसके मायके भेज दिया था। उसके जाने के बाद पति ने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की को लेकर भाग गया था। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने इसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के पास जाने से ससुराल पक्ष नाराज हो गया। परिवार ने पीड़ित महिला के परिवार से कहा कि शादी भी अब उसी लड़की से कराएंगे। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता करके उसकी 24 अप्रैल 2019 को दूसरी शादी करा दी। पुलिस ने 11 दिसंबर को इस मामले में महिला के पति, उसकी दूसरी पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ प्रताड़ित करने धमकी देने और साजिश रचने का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद सभी आरोपियों को अब गिरफ्तार किया गया है।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!