Maharashtra Murder: सास ने की बहू की निर्मम हत्या, मॉर्निंग वॉक पर गया था बेटा और पिता

Share

बेटे से दूर होने का शक सता रहा था मां को, इसलिए बहू को उतारा मौत के घाट

 

mumbai  Murder Case
सांकेतिक फोटो

मुंबई। महाराष्ट्र (#Maharashtra Crime) के मुंबई (#Mumbai Crime) शहर में एक महिला ने अपनी बहू (Daughter In Law) की हत्या (Brutal Murder) कर दी। हत्या की वजह सुनकर आप चौक जाएंगे। मां को लगता था कि उसकी बहू बेटे को अलग कर देगी। घटना उस वक्त अंजाम दी जब बेटा मॉर्निंग वॉक पर गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया है।

घटना महाराष्ट्र (@Maharashtra Crime) के मुंबई (@Mumbai Crime) शहर के वसई इलाके की है। यहां रहने वाली 55 साल की आनंदी माने ने अपनी बहू रिया माने (Riya Mane) की सोते समय हत्या कर दी थी। आनंदी (Mother In Law) ने लोहे के गुलदस्ते से रिया पर तब तक वार किया जब तक उसकी मौत नहीं हुई। मृतक के पति रोहन ने बताया कि सुबह वह और पिता मॉर्निंग वॉक पर गए थे। उसी दौरान मां ने पत्नी की सोते में हत्या कर दी थी। वारदात के वक्त रिया की 6 महीने की बेटी भी उसके पास सोई हुई थी। वह वापस आए तो कमरे का नजारा देख बौखला गए थे।

यह भी पढ़ें: बच्ची को नहीं तलाश पा रही देश की सबसे बड़ी एजेंसी सीबीआई

आरोपी आनंदी ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि बहू ने बेटे के कान भर दिए थे। उसको लगता था कि बेटा रोहन उससे दूर हो जाएगा। उसकी बहू रिया उसे 6 महीने की बेटी के साथ भी खेलने नहीं देती थी। जितनी देर बच्ची उसके पास रहती थी बहू रिया उसके आसपास ही रहती थी।

यह भी पढ़ें:   Betul Murder Case : दामाद ने सास की कुल्हाड़ी मार हत्या की

बेटे से शादी छह साल पहले हुई थी। बेटा घर का सबसे बड़ा और लाड़ला था। शादी के बाद दोनों काम के चलते टेक्सास चले गए थे। हाल ही में 6 साल बाद 1 दिसंबर को रिया और रोहन (Rohan Mane) वापस लौटे थे। रिया ने नर्सिंग कोर्स किया था और वह नौकरी करती थी। लेकिन आनंदी को उसका यह काम पसंद नहीं था। ऐसे में रिया ने MBA किया और रोहन के साथ काम के लिए यूएस के टेक्सास में चली गई थी। मृतक रिया के पिता उमेश बांगर ने बताया कि उसकी सास आनंदी ने शादी के दौरान भी उनके परिवार को काफी परेशान किया था। कई बर उन्हें शर्मिंदा भी किया गया था। उन्होंने शादी के बाद बेटी का नाम स्वाति से बदलकर रिया करवा दिया था। उमेश ने कहा कि आज सुबह ही दामाद रोहन ने फोन कर बेटी की हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने रिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Don`t copy text!