– Haryana Murder: हिस्ट्री शीटर ने हत्या कर परिवार को दी सूचना

Share

गोली मारकर उतारा मौत के घाट, हत्या का कारणों का अब तक नहीं हुआ खुलासा

 

Hariyana Murder
सांकेतिक चित्र

हरियाणा। हरियाणा (#Hariyana) के महेंद्रगढ़ (#Mahendragarh) जिले में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वह घर से 13 दिन से पहले से लापता था। हत्या (#Hariyama Murder) का खुलासा आरोपी ने फोन करके परिवार को दिया था। जिसने हत्या की है वह हिस्ट्रीशीटर (History Sheetar) बदमाश है। उसके खिलाफ चार दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। पुलिस को हत्या (#Hariyana Brutal Murder) करने की अहम वजह अब तक पता नहीं
कर पाई है।

घटना हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के झगड़ौली नहर के पास की है। यहां पुलिस को नहर के पास लाश मिली थी। शव की पहचान राजस्थान के जयपुर शहर के करणी विहार में रहने वाले विपिन के रूप में हुई। पिता कैलाश जौहरी ने पुलिस को बताया कि उसके तीन लड़के है। सबसे बड़ा बेटा विपिन उर्फ बंटी शादीशुदा था। वह पिछले कई साल से परिवार से अलग जयपुर में रह रहा था। जयपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर श्रवण सोनी तथा उसका एक साथी विपिन को 2 दिसंबर को घर से बुलाकर ले गए थे। जिसके बाद रविवार 15 दिसबर की सुबह करीब 9 बजे श्रवण सोनी ने विपिन की पत्नी अंजू को व्हाट्सएप पर कॉल किया था। उसने कहा कि विपिन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। उसकी लाश हरियाणा के महेंद्रगण मेें फेंक दिया है। यह बात सुनकर अंजु बेसुध हो गई। उसने घटना की सूचना विपिन के पिता को दी थी।

पूरा दिन परिजनों ने विपिन के फोन पर कॉल करने का प्रयास किया था। उसके बाद शाम 6:15 पर उसके लड़के विकास के फोन पर श्रवण ने व्हाट्सअप कॉल किया। उसने फिर वही शब्द दोहराते हुए विपिन की जानकारी दी। परिजनोें ने फिर थाने में इस घटना की जानकरी दी थी।

यह भी पढ़ें:   TCI Exclusive: पलवल रेप के बाद सुसाइड की कहानी जो साबित करती है सिस्टम दीमक की चपेट में हैं

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया था। झगड़ौली की नहर के पास लहुलूहान अवस्था में पड़ा मिला था। उसकी आंख व छाती पर गोलियों के निशान थे। राजस्थान पुलिस के अनुसार हत्या आरोपी श्रवण राजस्थान में हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। जिस पर 48 अलग-अलग केस दर्ज हैं। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Don`t copy text!