Haryana Crime: 10 साल के बच्चे को रिश्तेदारों ने जिंदा जलाया

Share

बच्चे की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, आरोपियों की तलाश में जगह—जगह दबिश

Hariyana  Crime
सांकेतिक फोटो

हरियाणा। सिरसा (#Sirsa Crime) जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर (Shocked News) सामने आई है। यहां दो आरोपियों ने अपने 10 साल के चचेरे भाई को जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत से जंग कर रहा है। इस हिंसक (Attempt To Murder Child) मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापे मार रही है।

घटना हरियाणा (#Haryana Attept To Mureder) के सिरसा (#Sirsa Attept To Murder) जिले के थेहड़ मोहल्ले की है। यहां 10 वर्ष के नाबालिग बच्चे को जिंदा जला दिया गया है। पीड़ित के पिता मेहर चंद ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले बच्चा उसके साथ ताया के घर गया हुआ था। ताया के लड़के नरेश और बिट्टू से 25 नवंबर, 2019 को किसी बात पर बच्चे का झगड़ा हो गया था। जिसके बाद कर्ण अपने घर वापस आ गया था। उससे अचानक आने का कारण पिता ने पूछा तो उसने सारी बात पिता को बताई थी। जिसके बाद पिता ने बच्चों के झगड़ों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया था। घटना वाले दिन कर्ण घर में अकेला था। दोनों ने पहले उसी बात को लेकर मारपीट की। उसके बाद पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

कर्ण के शोर मचाने पर दोनों घटनास्थल से भाग निकले। कर्ण के शोर से पड़ोस में रहने वाले लोग भागकर घर पहुंचे। उन्होंने कर्ण के शरीर पर लगी आग को बुझाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। गंभीर हालत में बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बच्चे के मजिस्ट्रीयल बयान दर्ज करा लिए हैं। पुलिस ने पीड़ित और पिता के बयानों के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हमलावर दोनों आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh Crime: गुप्त रोग भगाने के बहाने नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य
Don`t copy text!