ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित, महिला ने दो बच्चों के साथ कर ली आत्महत्या

Share

प्रताड़ना से तंग आकर छोड़ दिया था पति का घर, माता-पिता के साथ रह रही थी महिला

सांकेतिक फोटो

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां घरेलू हिंसा से परेशान एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्मघाती (Suicide) कदम उठा लिया। आत्महत्या से पहले 28 वर्षीय महिला ने दोनों बच्चों की हत्या की। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया जा रहा है।

गुजरात के कच्छ जिले में रहने वाली सीता ने 7 साल पहले ठाणे के राजू वाविना से शादी की थी। राजू एक गैरेज का मालिक है। सीता के भाई के मुताबिक ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। जिसके चलते उसने पति का घर छोड़ दिया था।

सीता कुछ दिनों पहले ही अपने माता-पिता के घर केवसर इलाके में रहने लगी थी। वो अपने 4 और 5 साल के दोनों बेटों के साथ यहीं रह रही थी। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को सीता के माता-पिता घर से बाहर गए थे। तभी उसने दोनों बच्चों को फांसी के फंदे पर लटकाकर खुद भी झूल गई।

माता-पिता जब घर लौटे तो छत पर बने कमरे का दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़ने पर तीनों के शव फंदे से लटके मिले। कमरे से ही सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Aligarh : दादा और चाचा से लेने थे 10 हजार रुपए, दरिंदों ने ढ़ाई साल की बच्ची को अगवा कर मार डाला
Don`t copy text!