Mumbai Brutal Murder: बच्ची को मारकर ड्रम में सीमेंट कांक्रीट भरकर नदी में फेंका

Share

हत्याकांड को लेकर गायब चाचा पर शक, दत्तक पुत्री बनाने का झांसा देकर घर लाया था चाचा

 

 Mumbai  Brutal Murder Case
सांकेतिक चित्र

मुंबई। मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पुलिस को एक ड्रम सीमेंट—कांक्रीट से भरा मिला है। इसमें एक कंकाल बरामद हुआ है। इस कंकाल को लेकर एक माता—पिता ने अपनी बच्ची होने का दावा किया है। यह कंकाल मुंबई पुलिस ने एक ड्रायवर और उसकी पत्नी के दिए गए बयानों के बाद बरामद किया है। ड्रायवर ने बताया है कि उसको नदी में फेंकने वाला बच्ची का चाचा था। फिलहाल वह फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। मुंबई के बेहद संगीन इस हत्याकांड की परतें अभी खुलना बाकी है। इसके लिए पुलिस फोरेंसिक के साथ—साथ तकनीकी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।

घटना मुंबई के औरंगाबाद जिले की है। ड्रम में जो कंकाल मिला है उसकी मां होने का दावा हिना चौहान ने किया है। उसने पुलिस को दावा करते हुए बताया कि पति की एक साल पहले मौत हो गई थी। वह अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ ससुराल में रह रही थी। वह चारों बच्चों के साथ खुद का जीवन पाल रही थी। जून, 2019 में हिना के पति का एक चचेरा भाई प्रकाश राठौड़ 38 साल उसके घर आया था। उसने कहा कि वह हिना की बड़ी बेटी को गोद लेना चाहता है। वह उसको अपने साथ ठाणे ले जाएगा। बच्ची की अच्छी परवरिश और शिक्षा की सारी जिम्मेदारी अब उसकी और उसकी पत्नी की ही होगी। मां ने बच्ची के अच्चे के लिए उसको देवर को सौंप दिया। वह उसको अपने साथ ठाणे ले गया। बच्ची से उसकी मां ने करीब एक माह तक लगभग रोजाना बात की थी।
दूसरे थाने का मामला बताकर भगाया

यह भी पढ़ें:   Nagpur Gang Rape Case : Boyfriend के साथ जंगल गई थी 12 वीं की छात्रा, 5 दरिंदों ने घेरा

अचानक उसके चाचा ने बात बच्ची से बात कराना बंद कर दिया था। बच्ची से दूर मां बिना बातचीत ज्यादा दिन नहीं रह सकी। मां विचलित होने लगी और वह परिवार के साथ कन्नड ग्रामीण पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने उन्हें उत्तान सागरी जाने के लिए कहा। वह 4 दिसंबर को अपने परिवार के साथ उत्तान पहुंची थी। उसने देखा कि राठौड़ के घर पर ताला लगा हुआ था। घबराई मां को कुछ नही सूझा और वह राठौड़ के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए थाने चली गई। जांच के दौरान प्रकाश की पत्नी ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले एक टैम्पो किराये पर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने टैम्पो चालक को ढूंढा।

चालक ने बताया कि प्रकाश अपने साथ एक लोहे का ड्रम लाया था। जिसे उसने कसारा घाट में फेंक दिया था। पुलिस ने उस जगह जा कर देखा तो कसारा घाट से पुलिस को एक लोहे का ड्रम बरामद हुआ। जिसमें एक लड़की शव और उसके कपड़े सीमेंट में मिश्रण के साथ मिले थे। पुलिस ने इस घटना के बाद टैंपो चालक और प्रकाश राठौड की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में कर रही है। इधर, इस तकनीकी समस्या के समाधान के लिए पुलिस ने कंकाल के मिलाने के लिए मां का ब्ल्ड सैम्पल लिया है। ताकि डीएनए की मदद से कंकाल की पहचान के दावे को मुहर लग सके

Don`t copy text!