ट्रिपल मर्डर की दो वारदातों से हिला महाराष्ट्र, धारदार हथियारों से हुई हत्याएं

Share

बेरहमी से गला रेतकर हुई एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या

शिरडी में घटनास्थल की जांच करती पुलिस और सड़क पर बिखरा खून

मुंबई। एक ही दिन में ट्रिपल मर्डर की दो वारदातों ने महाराष्ट्र में सनसनी फैला दी है। पहला मामला नवी मुंबई के एमआईडीसी इलाके का हैं, जहां काम करने वाले तीन युवकों के शव एक माल गोदाम से बरामद हुए है। तीनों की बड़ी ही निर्ममता से हत्या की गई है। धारदार हथियार से तीनों को मौत के घाट उतारा गया हैं। उनके शव शनिवार को बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि घटना शुक्रवार रात की हो सकती है। मारे गए युवकों में से दो सगे भाई थे। तीनों युवक बंद पड़े गोदाम में क्या कर रहे थे। इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।  सभी युवकों की उम्र 19-20 साल के करीब थी।

वहीं दूसरा मामला साईं की नगरी शिर्डी का हैं। जहां एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। तीन लोगों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने अर्जुन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। आरोपी से पूछताछ में वारदात की वजह सामने आ सकती हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:   Minor Marriage : पिता की मौत के बाद 13 साल की बेटी की शादी करना चाहती थी मां, पुलिस ने रोका
Don`t copy text!