Wife Swapping:  Businessmen अपने दोस्तों के लिए परोस देता था पत्नी

Share

संबंधों के वीडियो भी बनाए, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया में पीड़िता ने किया था खुलासा

 

Wife Swapping
सांकेतिक चित्र

मुंबई। रसूख के सामने सब बौने लगने लगते हैं। मामला बिलकुल हैरान कर देने वाला है। घटना महाराष्ट्र (#Maharashtra Crime) के मुंबई (#Mumbai Crime) की है। यहां एक बिजनेसमेन (#Businessmen) अपने दोस्तों के लिए पत्नी को परोस (#Wife Swapping) देता था। इस मामले का खुलासा पीड़ित पत्नी ने सोशल मीडिया में किया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महाराष्ट्र (@Maharashtra Crime) की आर्थिक राजधानी मुंबई (@Mumbai Crime) में 39 वर्षीय महिला ने 46 वर्षीय पति पर यह गंभीर आरोप लगाए थे। उसने सोशल मीडिया में बताया था कि पति उसको हमबिस्तर होने के लिए मजबूर करता है। यह सिलसिला 2017 से चल रहा है। यह जानकारी उसने सोशल मीडिया में उजागर कर दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला से संपर्क किया। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने एक घटना का वीडियो भी बना लिया था। दोनों की शादी 2003 में हुई थी उनके दो बच्चे भी है। पुलिस ने बताया कि जिस पत्नी ने आरोप लगाया है उसके पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का प्रकरण भी चल रहा है। जिसके बाद महिला को पति ने धमकी दी थी कि किसी को भी इस बात के बारे में ना बताए। वरना वह उसे जान से मार देगा। महिला ने बताया कि पहली बार उसके साथ 15 जून, 2017 को ज्यादती की घटना हुई थी। उसने कहा कि डिनर के बाद उसके पति ने उसके एक दोस्त से मिलवाया था।

यह भी पढ़ें:   Bihar Crime: पैसों के लिए बहू को ससुर ने बेचा

पति ने उसे अपने दोस्त के साथ कार की फ्रंट सीट पर बैठने के लिए दबाव बनाया। जबकी खुद उसकी पत्नी के साथ पीछे की सीट पर बैठा था। जब आरोपी के दोस्त ने महिला से छेड़खानी की तो उसके पति का कहना था कि वह इस बात को नजरअंदाज करे। वह खुद भी अपने दोस्त की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध रखता था। जिसके बाद एक फ्लैट पर उसके पति के दोस्त ने उसके साथ बलात्कार किया। दूसरी तरफ उसका पति दोस्त की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। अक्टूबर महीने में उसके पति ने फिर उसे अपने एक दोस्त के हवाले कर दिया
था।
हर बार ज्यादती के बाद पति उसको जान से मारने की धमकी देता था। जिसके दो दिन बाद ही उसने उसे एक तीसरे शख्स के हवाले कर दिया था। उसने भी उसके साथ बलात्कार किया। एक हफ्ते बाद फिर महिला के साथ रेप की वारदात हुई थी। यह सब उसके पति के सामने ही हुआ। जिसे उसने अपने फोन में रिकॉर्ड किया था। पीड़िता के साथ फरवरी 2018 तक कई बार वह अपने पति के सामने उसके दोस्तों की हवस का शिकार बनी थी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रेप वह मारपीट और आपराधिक धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Don`t copy text!