13 साल की लड़की से गैंगरेप, महिला समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Share

लड़की का अपहरण कर वारदात को दिया अंजाम

Nashik Gang Rape
सांकेतिक चित्र

नासिक। (Nashik) महाराष्ट्र के नासिक जिले से 13 साल की लड़की के सामूहिक दुष्कर्म (Nashik Gang Rape) का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में महिला भी शामिल है। वहीं एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। लड़की के साथ शनिवार को दरिंदगी की गई थी। पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस ने सोमवार को मीडिया को बताया कि घटना शनिवार देर शाम की है। नासिक रोड़ इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के वक्त लड़की घर में अकेली थी। उसके माता-पिता काम पर गए थे। शनिवार शाम जब वो काम से लौटे तो घर पर लड़की नहीं मिली। जिसके बाद उसकी तलाश शुरु की गई। लड़की एक बिल्डिंग की छत पर रोती हुई मिली।

माता-पिता ने उसके रोने की वजह पूछी तो मामले का खुलासा हुआ। लड़की ने बताया कि 6 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपियों की इस करतूत में एक महिला ने भी दरिंदों का साथ दिया। लड़की का दुष्कर्म करवाने के लिए वो आरोपियों के साथ थी। पीड़िता के मुताबिक 19 से 29 वर्ष के बीच के युवकों ने उसे हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म करने वालों में एक नाबालिग भी शामिल था।

पीड़िता के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:   Palghar Mob Lynching : भीड़ ने दो साधुओं समेत तीन को मार डाला, सामने आए डरावने वीडियो

यह भी पढ़ेंः महिला के साथ निर्भया जैसी हैवानियत, प्रायवेट पार्ट में रॉड डाली

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!