Bhopal News: बहन को वीडियो कॉल करके लगाई फांसी

Share

Bhopal News: शराब की लत से जीवन हो गया था पूरी तरह बर्बाद, हबीबगंज और चूना भट्टी में हुई यह घटनाएं

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) में दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटनाएं हबीबगंज और चूना भट्टी थाना क्षेत्र की है। दोनों व्यक्ति शराब पीने की लत से ग्रसित थे। इस कारण उनके जीवन में कई तरह के संकट आ रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

बहन को फोन लगाया तो बहनोई ने उठाया

हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार 15 दिसंबर की रात लगभग नौ बजे जेपी अस्पताल से डॉक्टर प्रांजल (Dr Pranjal) ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान साजन जाधव पिता भास्कर जाधव उम्र 25 साल के रुप में हुई है। वह मूलत: महाराष्ट्र (Maharastra) का रहने वाला था। यहां साजन जाधव चार इमली के नजदीक ऋषि नगर में रहता था। हबीबगंज पुलिस मर्ग 55/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि वह शराब अत्यधिक मात्रा में पीता था। इसलिए उसको काम नहीं मिलता था। वह लॉक डाउन के दौरान भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। आत्महत्या से पहले उसने नागपुर (Nagpur) में रहने वाली बहन को कॉल किया था। लेकिन, उसके जीजा पराग विजय गेडाम (Parag Vijay Gedam) से बातचीत हुई थी। वह उस वक्त भी शराब के नशे में था।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

आत्महत्या से पहले साजन जाधव (Sajan Jadhav) ने घर के सामान भी तोड़फोड़ दिए थे। यह पता चलने पर भोपाल में रहने वाले रिश्तेदार को घर भेजा। यहां देखा तोवह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इसी तरह चूना भट्टी थाना पुलिस मर्ग 20/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना कोलार कॉलोनी झुग्गी की है। यहां विनोद बाल्मिक (Vinod Walmik) ने एक व्यक्ति के फांसी पर लटके होने की जानकारी दी थी। मृतक सोनू बाल्मिक पिता रामस्वरुप बाल्मिक उम्र 32 है। पुलिस ने बताया कि सोनू बाल्मिक (Sonu Walmik) के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। आत्महत्या से पहले उसने नशा किया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : कजलीखेड़ा गांव के नजदीक आत्महत्या की कोशिश

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!