Bhopal News: “शौच करने चला जाता तो गोली नहीं पड़ती”

Share

Bhopal News: सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से निकली गोली मजदूर के पैरों में लगी

Bhopal News
थाना कमला नगर—फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) कमला नगर इलाके से मिल रही है। यहां गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी है। उसकी घटना ने एक पुरानी कहावत रोजा बख्शवाने गए थे, नमाज गले पड़ गई को फिर जिंदा कर दिया है। उसको एक सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से चली गोली लग गई थी। जिसको गोली लगी है वह पेशे से मजदूर है। अब उसके सामने इलाज का भारी खर्च सिर पर आन पड़ा है। पुलिस ने गार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं गार्ड की शिकायत पर अन्य मुकदमा दर्ज किया है।

भाई के साथ थाने पहुंचा

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार गंगा नगर मल्टी के पीछे झुग्गी में रहने वाले मेहराज धुर्वे पिता राठीलाल धुर्वे उम्र 18 साल की शिकायत पर धारा 336 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी विनोद कुमार शर्मा (Vinod Kumar Sharma) है। उसने पुलिस को बताया कि घटना 21 जून की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे की है। वह पेशे से मजदूर है। वह घटना वाले दिन शौच के लिए डिब्बा लेकर जा रहा था। तभी वहां कालू और समीर (Samir) का सुरक्षा​कर्मियों के साथ विवाद चल रहा था। वह शौच की बजाय उनको बीच—बचाव करने चला गया। इसी झूमाझटकी के दौरान गोली चल गई। यह गोली पैरों के पंजे पर लगी। उसने यह बात भाई आनंद (Anand) को बताया। जिसके बाद उसको जेपी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। वहां से आने के बाद मेहराज धुर्वे ने थाने में केस दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कुख्यात बदमाश का शहर में आतंक 

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

चोरी करने का लगा आरोप

Bhopal News
कमला नगर थाना, जिला भोपाल— साभार चित्र

इसी मामले में दूसरा केस पुलिस ने पंचशील नगर निवासी गोकुल धानुक पिता कालूराम उम्र 61 साल की शिकायत पर केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे आल इंडिया यूनाईटेड सिक्योरिटी एजेंसी में नौकरी करते है। वे विनोद कुमार शर्मा  के साथ निर्माणाधीन गंगा नगर मल्टी में पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी कालू दो अन्य लड़कों के साथ सेंट्रिंग की प्लेंटे उठाकर ले जाते पकड़े गए। तभी कालू ने मेहराज धुर्वे (Mehraj Dhurve) का नाम लेकर विनोद शर्मा को पीटने के लिए बोला। मारपीट और धक्कामुक्की के दौरान बार बोर की बंदूक चल पड़ी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Don`t copy text!