Bhopal News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Share

Bhopal News: नशे की लत से परेशान होकर पत्नी चली गई थी मायके

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) सुखी सेवनिया इलाके से मिल रही है। यहां एक युवक ने फांसी लगा ली थी। वह नशा करने का आदी भी था। जिसकी लत से परेशान होकर पत्नी मायके चली गई थी। पति उसको वापस बुला रहा था। लेकिन, वह आने के लिए तैयार नहीं थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। इधर, रेलवे ट्रेक में एक अन्य युवक ने आत्महत्या की है।

भाई ने दी थी सूचना

सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पिपलिया जहीर पीर में रहने वाले सत्यनारायण दुबे (Satyanarayan Dubey) ने अपने भाई 30 वर्षीय सुनील दुबे पिता खुशीलाल दुबे की मौत की जानकारी दी थी। यह घटना 29 जून की सुबह नौ बजे की है। सुनील दुबे (Sunil Dubey) ने घर में फांसी लगाई थी। वह मजदूरी करता था। पुलिस को जांच में पता चला है कि वह शराब पीने का आदी था। पांच भाई यहां संयुक्त रुप से रहते थे। पत्नी का मायका महाराष्ट्र में हैं। वह पिछले छह महीनों से वहां रह रही है। पत्नी शराब पीने की लत की वजह से परेशान होकर अलग हो गई थी। घटना से पहले उसकी पत्नी से बातचीत हुई थी। जिसके बाद वह फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें: देशभर के बलराम पर कोहराम मचाने वाली पार्टियां इन किसानों की समस्याओं पर खामोश आखिर क्यों खामोश है

रेलवे पटरी पर मिली लाश

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति की लाश मिली थी। लाश पड़े होने की सूचना प्रदीप जैन (Pradeep Jain) ने दी थी। शव की पहचान बृजेश जैन पिता मुलायम चंद्र जैन उम्र 40 साल के रुप में हुई है। वह लीलाधर कॉलोनी में रहता था। जांच में पता चला है कि तीन साल पहले वह सीमेंट मेें मिलावट करने के दर्ज एक मामले में बृजेश जैन (Brijesh Jain) गिरफ्तार हुआ था। पुलिस को जांच में पता चला है कि जेल से आने के बाद वह कलारी के सामने नमकीन का ठेला लगाने लगा था। वह शराब भी ज्यादा पीता था। उसने नशे में कई बार आत्महत्या की बात बोली भी थी। उसने कई लोगों से कर्ज भी ले रखा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: लापता पत्नी का मिलने के बाद उजागर हुआ सीक्रेट

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!