Fake Army Officer News: गर्लफ्रेंड को मनाती रही पुलिस

Share

Fake Army Officer News: जालसाज को अपने इस शोक की कीमत ऐसे चुकानी पड़ी

Fake Army Officer News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। घटना (Fake Army Officer News) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। यहां एक थाने की पुलिस युवती को मनाती रही। वह चाहती थी कि एक हिरासत में लिए गए व्यक्ति के खिलाफ वह बयान दे। लेकिन, युवती मुकर गई और पुलिस को मायूस होना पड़ा। हालांकि उसने जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया था वह उसका शोक था। उसी शोक की वजह से वह पुलिस के चंगुल में फंसा था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यहां से हिरासत में लिया गया

घटना चूना भट्टी (Chhuna Bhatti News) थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी नितिन शर्मा (SI Nitin Sharma) ने बताया कि जल विहार कॉलोनी के नजदीक से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था। उसकी पहचान संदीप कुमार दीक्षित पिता संतोष कुमार दीक्षित निवासी ग्राम शहपुर तह अजयगढ जिला पन्ना (Panna) के रुप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने सोशल साइट में हुई एक युवती से पहचान के बाद भोपाल (Bhopal Fake Army Officer) आता—जाता था। उसके आने—जाने पर पुलिस को आपत्ति नहीं थी। लेकिन, वह जो करता था वह देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

इसलिए चौक मिलेट्री

आरोपी संदीप कुमार दीक्षित (Sandip Kumar Dixit) पर पुलिस की नजर नहीं गई। उस पर नजर गई मिलेट्री इंटेलीजेंस (Bhopal Military News) की। जिसकी जानकारी जुटाने के बाद चूना भट्टी थाना पुलिस को खबर दी गई। आरोपी संदीप कुमार दीक्षित जब भी भोपाल आता था तो वह मिलेट्री की वर्दी पहनता था। वह जिस रैंक की वर्दी पहनता था उनके आने—जाने पर मिलेट्री का प्रोटोकॉल रहता है। जिसमें इंटेलीजेंस को किसी तरह की खबर नहीं थी। पुलिस ने जब्त वर्दी के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 140/171/25 (सैन्य संस्था की वर्दी धारण करना और आर्मस एक्ट) का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक चाकू भी बरामद हुआ है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह सेना में अफसर बनना चाहता था। ऐसा वह नहीं कर सका लेकिन वह शोक वर्दी पहनकर करता था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कैमरा मांगकर बेचने भेज देता था जालसाज

कई महिलाओं की सूची मिली

आरोपी संदीप कुमार दीक्षित (Bhopal Fraud Army Officer News) के कब्जे से कोई गलत सामाग्री बरामद नहीं हुई है। लेकिन, उसके सोशल साइट पर महिलाओं की कई तस्वीरें मिली है। यह सारी महिलाएं उसके सैन्य वर्दी पहनकर झांसे में आई थी। पुलिस उन युवतियों के संबंध में जानकारी जुटाकर उन्हें सतर्क करने का प्रयास कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!