Bhopal BJP News : चार मंडलों में जिला कार्यसमिति संपन्न 

Share

Bhopal BJP News : निगम चुनाव के लिए कार्यसमिति की बैठकों का दौर शुरु

Bhopal BJP News
मंडलों ​की बैठक का चित्र। भाजपा जिला कार्यालय से जारी।

भोपाल। अगले महीने भोपाल में नगर निगम चुनाव होना है। इसके लिए भोपाल (Bhopal BJP News) जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी सक्रिय हो गए। सोमवार को चार मंडलों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी चुनावों को लेकर मंथन किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी मौजूद थे। इसी तरह अन्य मंडलों में बैठकों का दौर चल रहा है। यह बैठक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंचशील नगर, महाराणा प्रताप और मिसरोद मंडल में आयोजित हुई थी।

इन लोगों ने ली थी बैठक

जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी (Sumit Pachori) ने बताया कि भोपाल के 4 मंडलों में जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य वक्ता राजेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री रविंद्र यति, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार, महामंत्री सतीश वर्मा, गुड्डू भदोरिया, युवा मोर्चा, मंडल अध्यक्ष संजय राठौर उपस्थित थे। पंचशील नगर मंडल कार्यसमिति बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय, भोपाल जिले के प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, राजकुमार विश्वकर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा उपस्थित थी। बैठक में नंदू सनान्से, चंद्रभान यादव, राधेश्याम प्रजापति, राकेश बिष्ट, हेमराज राय सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। महाराणा प्रताप मंडल कार्यसमिति बैठक में मुख्य वक्ता देवेंद्र योगी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सत्येन्द्र बाथम, जबकि मिसरोद मंडल कार्यसमिति बैठक में जिला मंत्री प्रवीण चंदानी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, पूर्व पार्षद, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा, अध्यक्ष, पालक संयोजक उपस्थित थे।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Sohan Gupta Murder Case: पुलिस को घर के भेदिए की है तलाश
Don`t copy text!