Bhopal Crime: पति की दूसरी तो पत्नी की तीसरी शादी, समझौता तोड़ने पर मामला थाने पहुंचा

Share

बेटा नानी के साथ रहने को हुआ मजबूर, मुकदमा दर्ज

Bhopal Crime
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शर्तों के साथ हुई एक शादी पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई। मामला मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Crime) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime) के कोलार थाना (Kolar Police Station) क्षेत्र का है। पति ने बच्चे नहीं होने पर दूसरी शादी की थी। जबकि महिला की तीसरी शादी थी। दोनों के रिश्ते तय होने से पहले एक करार हुआ था। पुलिस के लिए यही करार पर हुआ तकरार सिरदर्द बन गया था। पुलिस ने दोनों के बीच सुलह भी कराया। लेकिन, यह सुलह घर जाकर बिखर गया। नतीजतन, पीड़ित (Crime Against Woman) महिला फिर थाने पहुंची जिसके बाद पति के खिलाफ पुलिस ने प्रताड़ना (Bhopal Women Harassment) का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने बताया की कोलार थाना क्षेत्र के थुआखेड़ा निवासी महिला ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना (MP Crime Against Woman) का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति नसीम खां (Nasir Kha) की यह दूसरी शादी है। पहली शादी सितारा बी के साथ हुई थी। शादी के बाद सितारा से नसीम को बच्चे नही हुए। इस कारण उससे अगस्त, 2019 को उससे शादी की थी। महिला ने यह भी बताया की नसीम का रिश्ता आने के वक्त परिजनों ने ससुराल वालों को बताया था कि महिला तीसरी शादी कर रही है। उसका एक पांच साल का बेटा भी है। नसीम ने शादी करने से पहले बेटे को साथ रखने के लिए हामी भर दी थी। शादी के कुछ समय बाद ही नसीम ने बेटे की परवरिश करने से साफ इंकार कर दिया।
नसीम ने महिला पर बेटे को मायके उसकी मां के पास जाने के लिए मजबूर किया था। यह बात उसको मंजूर नहीं थी। इस बात को लेकर घर में विवाद होने लगा। जिस वजह से वह आए दिन बच्चे और महिला के साथ मारपीट करने लगा था। बच्चे के साथ मारपीट के बाद महिला ने बेटे को उसके मायके में मां के पास भेज दिया था। महिला ने नसीम से बेटे को वापस बुलाने की बात की तो वह महिला के साथ मारपीट पर उतर आया था। महिला ने नसीम के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों का समझौता कराकर वापस घर भेज दिया था। घर जाते ही नसीम फिर महिला के साथ मारपीट पर उतर आया था। नसीम का कहना था कि वह उसके खिलाफ थाने कैसे पहुंची। महिला के घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी थी। किसी तरह महिला नसीम से बचकर कोलार थाने पहुंची और आरोपी नसीम के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आग से झुलसी महिला ने दम तोड़ा

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!