Bhopal Dowry Killing: शादी के सवा एक साल बाद फंदे पर इसलिए झूली थी युवती

Share

Bhopal Dowry Killing: आठ महीने का बच्चा हुआ अब अनाथ, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Bhopal Dowry Killing
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादी के सवा एक साल बाद ही एक युवती फंदे पर झूल गई। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात थाना क्षेत्र की है। ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने मौत (Bhopal Dowry Killing) को गले लगाया था। युवती की मौत के बाद आठ महीने का मासूम अब अनाथ हो गया है। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने मामला सुलझा लिया है। जिसमें ससुराल के तीन व्यक्यिों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

ऐसे तय हुआ था रिश्ता

बैरसिया थाना पुलिस ने बताया सना बी पति शाहरूख खान उम्र 22 साल की मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया सना (Sana BI Suicide Case) की शादी अप्रैल, 2019 में शाहरूख खान से हुई थी। पति खेती किसानी और भूसा बेचने का काम करता है। शादी के बाद दोनों का एक आठ महीने का बच्चा भी है। पिछले मंगलवार सना घर में बच्चे के साथ अकेली थी। जब पति शाहरूख घर लौटा तो देखा सना दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल रही है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया था। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।

चार दिन बाद खुला राज

Bhopal Dowry Killing
सांकेतिक चित्र

पुलिस ने बताया परिवार में शोकाकुल माहौल होने के कारण किसी के बयान नहीं हो सके थे। वहीं मौत नव विवाहिता की होने की वजह से जांच बैरसिया एसडीओपी के पास थी। एसडीओपी केके वर्मा (SDOP KK Verma) ने बताया कि घटना चार दिन पहले घटित हुई थी। इस मामले में आस—पास और मायके पक्ष के लोगों के बयान लिए गए थे। मायके पक्ष की तरफ से आरोप लगाए गए कि सना से ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए उसको परेशान कर रहे थे। इन्हीं बातों से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी पति शाहरूख खान (Shahrukh Khan), जेठ आमिर (Amir Khan) और सास असरफ बैग (Asaraf Baig) के खिलाफ धारा 304बी/498ए/3/4 (दहेज हत्या, प्रताड़ना और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पति और जेठ की गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: हलाली डैम में हुआ विवाद

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!