Bhopal News: आग से झुलसी महिला ने दम तोड़ा

Share

Bhopal News: 17 दिन पहले खाना बनाते वक्त लगी थी आग, पति भी बचान में झुलसा था

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) छोला इलाके से मिल रही है। यहां आग से झुलसी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा 17 दिन पहले हुआ था। जिसमें उसका पति भी झुलस गया था। इसके अलावा हनुमानगंज और गुनगा पुलिस ने भी मौत के दो मामलों में मर्ग कायम किया है। तीनों मामलों मेें जांच के बिंदु पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद तय किए जाएंगे।

मिर्गी की थी बीमारी

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार सेंट्रल अस्पताल से एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। जिसकी पहचान नेहा शर्मा पति पन्नालाल शर्मा उम्र 26 साल के रुप में हुई। वह छोला इलाके में रहती थी। उसका मायका जहांगीराबाद में हैं। नेहा शर्मा (Neha Sharma) की दो साल पहले ही शादी हुई है। पति प्रायवेट वाहन चलाता है। उसको मिर्गी रोग की भी बीमारी थी। वह किचन में काम करते वक्त 7 जून को आग से बुरी तरह झुलस गई थी। उसको बचाने में पति पन्नालाल शर्मा  (Panna Lal Sharma) भी थोड़ा झुलस गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

करंट से झुलसकर मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

इधर, हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार सपना लॉज के पास एक व्यक्ति की लाश मिली थी। वह आस—पास कई दिनों से घुमता देखा गया था। लाश 35 वर्षीय पुरुष की है। वहीं गुनगा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम उनीदा में पारदी टोल में एक व्यक्ति की करंट से झुलसकर मौत हो गई। मृतक विनोद कुशवाहा पिता मिश्रीलाल उम्र 30 साल है। सुबह 7 बजे वह खेत पर गया था। तभी डीपी से वह करंट से झुलसकर जख्मी हो गया था। पुलिस ने विनोद कुशवाहा (Vinod Kushwaha) का शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मशीन उतारते वक्त हुआ गंभीर हादसा
Don`t copy text!