Bhopal News: मुंह बोला जीजा घर में आकर मौका पाकर मुंह मारता था

Share

Bhopal News: सामाजिक बदनामी और दो साल पहले हुई शादी टूटने के भय में युवती ने उजागर नहीं की थी पीड़ा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। रिश्तों को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित नजीराबाद इलाके की है। पीड़िता नव विवाहिता है जिसकी दो साल पहले शादी हुई है। आरोपी मुंह बोला जीजा है जो मौका पाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। यह गलत काम वह शादी से पहले भी कर चुका था। आरोपी संबंधों को उजागर करने की धमकी देकर ऐसा करता था। पूरा मामला तब सामने आया जब अपने मतलब के लिए मुंह बोला जीजा उसे अपने घर ले गया। लेकिन, साथ में रखने की बजाय उसे वापस मायके जाने के लिए बोलने लगा। इस कारण पीड़िता सीधे थाने पहुंच गई।

एफआईआर की भनक लगते ही आरोपी हुआ फरार

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 22 साल है। वह नजीराबाद के गांव में ही रहती है। घटना रक्षाबंधन से शुरू हुई थी। उस दिन घर पर कोई नहीं था। तभी आरोपी आया और जबरिया धमकाते हुए संबंध बनाकर चला गया। उस वक्त वह रक्षाबंधन मनाने के लिए मायके आई हुई थी। इसके बाद वह कुछ दिन पहले फिर मायके आई थी। यह पता चलने पर आरोपी फिर उसके घर पहुंचा। उसको घर ले जाने के बहाने उसे वह ब्यावरा ले गया। यहां उसने युवती के साथ फिर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसे मायके जाने का बोलकर भगा दिया। नजीराबाद पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर 30 नवंबर की रात लगभग पौने ग्यारह बजे 337/22 धारा 376—2—एन/506 (कई बार बलात्कार और धमकाने का मामला) दर्ज कर लिया है। आरोपी राकेश वर्मा (Rakesh Verma) है जो कि अभी फरार चल रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: फे​ब्रीकेशन कारोबारी के साथ सायबर चीटिंग
Don`t copy text!