Bhopal News: शहर की कई होटलों में युवती से बलात्कार

Share

Bhopal News: ब्यूटीशियन ने थाने पहुंचकर कियोस्क सेंटर में काम करने वाले व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराया मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ब्यूटीशियन ने एक कियोस्क सेंटर में काम करने वाले व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार (Bhopal Beautician Rape News) का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के साथ शहर की कई होटलों में उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए गए है। यह घटना भोपाल सिटी (Bhopal News) के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। आरोपी यहां एक होटल के कमरे में वह मासिक किराया देकर रहता था। इस मामले का आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है।

इन होटलों किया बलात्कार

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 11 जनवरी की शाम लगभग पांच बजे 28/22 धारा 376/376—(2)—एन/506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया गया है। इस बात की शिकायत 27 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह पहले से शादीशुदा भी है। पति से अनबन होने के चलते वह अलग रहती थी। इस मामले में आरोपी लोकेंद्र जाटव है। वह मूलत: भिंड जिले का रहने वाला है। यहां पर वह अवंतिका होटल के कमरे में रहता था। लोकेंद्र जाटव (Lokendra Jatav) एक कियोस्क सेंटर में नौकरी करता था। पीड़िता ब्यूटीशियन का काम करती है। आरोपी से उसकी पहचान बुआ की लड़की ने कराई थी। आरोपी अक्टूबर महीने में उज्जैन घुमाने ले गया। यहां से लौटकर वह अपने अवंतिका होटल के कमरे में ले गया। यहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा उसने कई बार किया। आरोपी ने एमपी नगर स्थित राज रेसीडेंसी होटल में भी बलात्कार किया। आरोपी ने शादी करने का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए थे। इस मामले में अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज 

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!