Bhopal News: आंटी कहा जा रही हो बोलकर की अनजान मनचले ने छेड़छाड़

Share

Bhopal News: एमपी नगर की होटल में महिला कुक के साथ घर लौटते वक्त रात को हुई सनसनीखेज वारदात

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। होटल से काम निपटाकर घर लौट रही महिला के साथ सरेराह अभद्रता की गई है। मनचले ने उसके ब्लाउज को भी फाड़ दिया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के अरेरा हिल्स इलाके में हुई है। वारदात को अंजाम देने वाला शख्स फिलहाल अज्ञात है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम मुखबिरों से मदद ले रही है। प्राथमिक जांच में पुलिस को यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

इसलिए संदिग्ध लग रहा है मामला

अरेरा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 13 अगस्त की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे 320/22 धारा 354/509/323 (छेड़छाड़, अश्लील हरकत और मारपीट का मामला) दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 40 साल है। वह वल्लभ नगर इलाके में रहती है। इसके अलावा वह एमपी नगर की एक होटल में कुकिंग का काम करती है। उसने बताया कि 12 अगस्त की रात लगभग साढ़े नौ बजे घर लौट रही थी। तभी उसको एक शख्स मिला। जिसने पीछे से आवाज लगाकर बोला कि आंटी कहा जा रही हो। इसके बाद उसने पीछे से दबोच लिया। दबोचते ही उसने महिला के ब्लाउज को फाड़ दिया। विरोध करने पर उसको पीटा भी गया। उस दिन पीड़िता शर्म की वजह से थाने नहीं आ सकी थी। इस मामले का आरोपी अभी अज्ञात व्यक्ति है। जिसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच एएसआई गोकूल मिश्रा के पास है। पुलिस पीड़िता के बताए रास्ते से आने-जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुलिस ने अवैध शराब के साथ पकड़ा
Don`t copy text!