Bhopal News: आर्थिक तंगी से जूझ रही ​महिला ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: आस—पास कई घरों से जीवन चलाने के लिए ले रखा था कर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) छोला मंदिर थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां एक महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी (Bhopal Suicide Case) मिली है। महिला परिवार चलाने के लिए कर्ज को न चुका पाने को लेकर परेशान चल रही थी। यह परिस्थितियां लॉक डाउन की वजह से परिवार के सामने खड़ी हुई थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पति का भी नहीं चल रहा था काम

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 26 जुलाई की रात लगभग नौ बजे प्रेम नगर इलाके में उर्मिला चराड़  पति पप्पू चराड़ उम्र 35 साल की फांसी लगाने की सूचना मिली थी। यह जानकारी पुलिस को पति पप्पू चराड़ ने दी थी। जिस पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 42/21 कायम कर शव पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया उर्मिला चराड़ (Urmila Chradh) ने किसी से कर्जा ले रखा था। इस कारण वह परेशान चल रही थी। शादी को लगभग 15 साल हो चुके हैं। उसके दो बच्चे भी हैं। पति कपड़ों में प्रेस करके परिवार चलाता था। उसकी भी कमाई कई दिनों से नहीं हो रही थी। पुलिस को लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि उसने मोहल्ले में ही कई लोगों से घर चलाने के लिए कर्जा ले रखा था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े
Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: विकलांग महिला से मायके में की मारपीट
Don`t copy text!