Bhopal News: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी मायके गई, मकान पर कब्जा किया

Share

Bhopal News: लॉक डाउन के लंबे अरसे बाद घर लौटी महिला को दंपत्ति ने पीटकर जख्मी किया

Bhopal News
निशातपुरा थाना, भोपाल जिला— फाइल चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) निशातपुरा इलाके से मिल रही है। यहां एक महिला पति के अवैध संबंधों से नाराज होकर मायके चली गई। फिर लॉक डाउन लग गया। वह काफी अरसे बाद मकान में वापस लौटी तो हैरान रह गई। मकान पर कब्जा करके दूसरा परिवार रहने लगा। विरोध किया तो महिला को पीट दिया गया।

पेश नहीं कर सके दस्तावेज

निशातपुरा थाना पुलिस केे अनुसार 27 अगस्त की शाम लगभग छह बजे धारा 448/294/323/506/34 (कब्जा करना, गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) का केस दर्ज किया है। घटना आराधना नगर करोद इलाके की हैं। शिकायत 40 साल की एक महिला ने दर्ज कराई है। इसमें आरोपी मुन्ने, उसकी पत्नी राबिया (Rabiya) और बेटा आदिल (Adil) है। पीड़िता ने बताया कि वह पहले पति के साथ उसमें रहती थी। पति के एक अन्य महिला से अवैध संंबंध हो गए। यह पता चलने पर महिला गुनगा स्थित मायके चली गई। पति भी मकान छोड़कर उस महिला के साथ रहने चला गया।

आरोपी को हिरासत में लिया

इसी बीच लॉक डाउन लग गया तो वह मकान में नहीं आई। जब वह पुराने घर आई तो आरोपी मुन्ने को देखकर वह परेशान हो गई। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने अपना मकान बताकर हमला कर दिया। जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को दस्तावेज सौंपने के लिए कहा। इस पर आरोपी कोई प्रमाण पेश नहीं कर सके। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: दुर्गा पूजा के लिए गए परिवार के घर चोरों का धावा

यह पढ़ने के लिए क्लिक करें: शादी के आठ महीने तक पहली रात के सुख को तरसी, विवाहिता को सच पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!