Bhopal News: बिका माल वापस नहीं लेने पर कारोबारी को पीटा

Share

Bhopal News: दुकान में रखा कंप्यूटर का मॉनिटर पटककर चकनाचूर किया, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ऑटो मोबाइल कारोबारी को दो युवकों ने बुरी तरह मारपीट करके उपद्रव मचाया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र में हुई। विवाद दुकान से बाइक के लिए खरीदी गई क्लच प्लेट वापस नहीं लेने पर शुरु हुआ था।

कंप्यूटर का मॉनिटर उठाकर तोड़

एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में सीताराम प्रभाकर पिता फुंकुलाल प्रभाकर उम्र 32 साल ने दर्ज कराई है। वे पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र स्थित चालीस क्वार्टर में रहते हैं। वे सिटी मोटर कंपनी (City Motor Company) में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। सीताराम प्रभाकर (Seetaram Prabhakar) ने बताया कि 29 अप्रैल को दीपक सराठे (Deepak Sarathe) और ताराचंद्र नेमनानी (Tarachandra Nemnani) ने 1889 में क्लच प्लेट खरीदी थी। जिसको अगले दिन वापस करने आ गए। वापस नहीं करने पर वे गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया गया तो उन्होंने कंप्यूटर का मॉनिटर उठाकर तोड़ दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने गला पकड़कर उन्हें पीटना शुरु कर दिया। एमपी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ का प्रकरण 168/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : रिाटयर्ड पटवारी की बेटी से बलात्कार
Don`t copy text!