Bhopal News: नगर निगम कर्मचारी पर हमला

Share

Bhopal News: कॉलोनी के भीतर सुअर के जरिए गंदगी फैला रहे व्यक्ति ने चाकू मारा

Bhopal News
छोला मंदिर थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) छोला मंदिर थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां नगर निगम के एक कर्मचरी के साथ मारपीट की गई है। हमला सुअर पालने वाले एक व्यक्ति ने किया है। आरोपी के सुअरों से कॉलोनी में गंदगी हो रही थी। जिसको वहां से हटाने के लिए बोला गया था।

हाथ में लगी है चोट

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 27 अगस्त की दोपहर लगभग दो बजे धारा 353/324/294/506 (सरकारी कर्मचारी को काम में बाधा पहुंचाकर, धारदार हथियार से हमला, गाली—गलौज और धमकाने) का केस दर्ज किया है। घटना शंकर नगर इलाके की है। शिकायत अविनाश तमोली पिता बल्लू उम्र 26 साल ने दर्ज कराई है। वह नारायण नगर इलाकेे में रहता है। अविनाश तमोली (Avinash Tamoli) नगर निगम में सुरवाइजर है। इस मामले में आरोपी सुनील है। सुनील ने घर पर सुअर पाल रखे है। जिस पर नगर निगम कर्मचारी ने आपत्ति जताई। यह आपत्ति सुनील (Sunil) को नागवारा गुजरी। उसने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।

यह पढ़ने के लिए क्लिक करें: शादी के आठ महीने तक पहली रात के सुख को तरसी, विवाहिता को सच पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Badwani Road Mishap : ट्रक की टक्कर से तीन व्यक्तियों की दर्दनाक मौत
Don`t copy text!