Bhopal Dowry Case: दहेज वापस मांगने पर पति ने दी यातना

Share

Bhopal Dowry Case: पीड़िता ने पुलिस से मांगी मदद, पति के खिलाफ प्रताड़ना दर्ज

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दहेज को लेकर पति—पत्नी आपस में भिड़ (Bhopal Dowry Case) गए। पत्नी चाहती थी कि उसको जो मायके से मिला है वापस किया जाए। इसी बात पर पति बिफर गया और उसने पत्नी की पिटाई लगा दी। घटना मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधनी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। बात बड़ी और महिला को मायके में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। परेशान महिला ने पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद पति के खिलाफ प्रताड़ना और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

माता—पिता की मर्जी से हुई थी शादी

महिला थाना पुलिस ने बताया 30 वर्षीय महिला ने शुक्रवार शाम छह बजे पति के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला जानकी रेसीडेंसी कोलार रोड़ पर रहती है। परिजनों ने उसकी शादी नम्बर, 201़6 में श्याम विला गुजरात जिला भरूच निवासी उत्कर्ष श्रीवास्तव (Utkarsh Shrivastav) से कराई थी। उत्कर्ष गुजरात में प्राइवेट जॉब करता है। पिता ने शादी में गृहस्थी के सामान समेत मोटी रकम दान की थी। शादी के बाद वह पति के साथ गुजरात (Gujrat) चली गई थी। ससुराल में सभी के साथ उसके मधुर संबंध थे। पति भी उसका ख्याल रखता था।

आठ महीनों से मायके में है

महिला ने बताया उत्कर्ष का उसके प्रति अचानक नजरिया बदलने लगा था। इसकी वजह वह समझ नहीं पा रही थी। पूछने पर पति उसके साथ गाली—गलौज करता था। छोटी—छोटी बातों पर घर का सामान तोड़—फोड़ करता था। उसकी इस हरकतों से वह तंग आ चुकी थी। परिजनों ने कई बार उत्कर्ष को समझाने की कोशिश की थी। लेकिन उसने सारी गलती महिला की बताकर परिजनों के सामने अच्छा बन जाया करता था। महिला फरवरी, 2020 से मायके में आकर रह रही है। उसका कहना है कि उसे पति के साथ नहीं रहना। उसे दहेेज में दिया गया सामान वापस चाहिए। पति सामान देने से इंकार कर रहा है। पुलिस ने धारा 498ए/406/506 (प्रताड़ना, दहेज पर कब्जा, धमकाने) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: पंप वाले ने इस काम के लिए लगा दिए थे नौकर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!