Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, राहगीर की मदद से अस्पताल भेजा

Share

Bhopal News: शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान, पुलिस ने दुर्घटना की संभावना जताई, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Bhopal News
जहांगीराबाद थाना, जिला भोपाल—फाईल फोटो

भोपाल। फुटपाथ पर जख्मी एक महिला को राहगीर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। इसलिए पुलिस को इस मामले की जांच में शामिल किया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद इलाके की है। पुलिस को लगता है कि महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई है। हालांकि पुलिस को अब तक पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है।

सामने नहीं आया कोई

जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार 29—30 सितंबर की दरमियानी रात तीन बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर सीपी घासी (Dr CP Ghasi) ने दी थी। शव की पहचान ललिता बाई पति स्वर्गीय शिवकरण यादव उम्र 60 साल के रूप में हुई। ललिता बाई (Lalita Bai) जिंसी फुटपाथ पर रहती थी। उसका शव मुर्गी बाजार फुटपाथ पर पड़ा था। आस—पास रहने वाले लोग उसे अस्पताल ले जाने तैयार नहीं थे। लेकिन, एक राहगीर ने सहायता की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने द क्राइम इंफो से नाम प्रकाशित न करने का आग्रह किया है। पुलिस के अनुसार ललिता बाई के शरीर पर गहरी चोट थी। जिससे पुलिस को एक्सीडेंट होने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि उसे शराब पीने की लत थी। पुलिस को ललिता बाई के बेटे बसंत यादव (Basant Yadav) ने बताया कि वह रात के लगभग दस बजे सो गए थे। उसके बाद उनकी मां के साथ क्या हुआ वह नहीं जानते। मामले की जांच एसआई कमल सिंह (SI Kamal Singh) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

JNCH News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: टाइगर के चक्कर में चौकी का मुद्दा सुलगते—सुलगते रह गया
Don`t copy text!