Bhopal News: बाइक सवार मां—बेटे को मारी टक्कर

Share

Bhopal News: इलाज मिलता उससे पहले मां की हुई मौत, जिस वाहन से हुई दुर्घटना उसका पता चला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया थाना क्षेत्र में हुआ था। हादसे के वक्त महिला का बेटा बाइक चला रहा था। जिस वाहन ने टक्कर मारी उसका पता चल गया है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस जल्द आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने वाली है।

पुलिस वाहन का नंबर नहीं बता सकी

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना शमशाबाद रोड पर 13 जनवरी को हुई थी। महिला की मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। उसको इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया था। पुलिस को  घटना की जानकारी डॉक्टर मुकाती से मिली थी। जिस पर बैरसिया पुलिस मर्ग 01/24 दर्ज किया गया। यह जानकारी 14 जनवरी की रात आठ बजे मिली थी। मृतका परवीन बी (Parveen Bee) पति सलीम खान उम्र 50 साल है। महिला विदिशा (Vidisha) जिले के शमशाबाद की रहने वाली है। जिस वाहन ने टक्कर मारी उसका नंबर पता चल गया है। हालांकि यह जानकारी अभी आधिकारिक रुप से नहीं दिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BHopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop News: इसी महीने आएगी कई पुलिस अ​धीक्षकों के तबादलों को लेकर सूची
Don`t copy text!