Bhopal News: केपीटल मॉल के नजदीक हुए भीषण दुर्घटना में महिला का बेटा भी हुआ जख्मी
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG_20211210_152828-300x208.jpg)
भोपाल। बेटे के साथ स्कूटी से जा रही महिला की दुर्घटना में मौत हो गई। उसे तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में महिला के बेटे को भी गंभीर चोट आई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र में हुई हैं। पुलिस ने महिला का शव पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
हर कोई हादसा देखने के बाद सहम गया
मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर की अपरान्ह साढे तीन बजे पुलिस को एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) से डॉक्टर टंडन ने महिला के मौत की जानकारी दी थी। शव की पहचान प्रीति परिहार पति मुकेश परिहार उम्र 32 साल के रूप में हुई। वह मूलत: झांसी की रहने वाली हैं। उनके पति फिलहाल गुजरात में रहते हैं। प्रीति परिहार (Preeti Parihar) पति से अलग रहती थी। दोनों के बीच वाद—विवाद के कारण दोनों बच्चों को लेकर मंडीदीप में रहती थी। घटना वाले दिन वह उसके लड़के के साथ स्कूटी पर जा रही थी। इस दौरान एक लोकल बस चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। मोपेड से गिरते साथ प्रीति परिहार का सिर बस के पहिए के नीचे आ गया। मिसरोद पुलिस मर्ग 51/22 कायम किया था। जिसकी जांच के बाद 495/22 धारा 279/337/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारकर चोट पहुंंचाना और उससे हुई मौत का मामला) दर्ज कर लिया है। इस मामले में आरोपी वाहन एमपी—04—पीए—7555 का चालक है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।