Bhopal News: चलती बस में गिरकर अधेड़ महिला की मौत

Share

Bhopal News: तीन प्रायवेट अस्पतालों मे ले जाकर आखिरी में प्राणपखेरु उखड़े

Bhopal News
सुखी सेवनिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत (Bhopal Suspicious Death) हो गई है। वह यात्री बस में सवार थी। बस के भीतर ही वह गिर गई थी। उसको इलाज के लिए अलग—अलग तीन अस्पतालों में ले जाया गया। आखिरी में उसको मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी गई। यह मामला स​बसे पहले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के चूना भट्टी थाने में पहुंचा था। यहां जीरो पर मर्ग कायम कर सुखी सेवनिया डायरी पहुंचाई गई। इधर, रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति की लाश मिली है।

डॉक्टरों को नहीं पता चला घटनास्थल

सुखी सेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 15 नवबंर की दोपहर लगभग सवा तीन बजे मर्ग 41/21 दर्ज किया। यह केस डायरी चूना भट्टी थाने से मिल रही है। इसकी सूचना बंसल अस्पताल (Bansal Hospital News) से डॉक्टर खान ने चूना भट्टी थाना पुलिस को दी थी। पड़ताल में उसका नाम मीरा सोनी पति एनके सोनी उम्र 55 साल पता चला। वह अवधपुरी स्थित आधारशिला कॉलोनी में रहती थी। वह 7 नवंबर को झांसी से भोपाल आ रही थी। मीरा सोनी राय बस में सवार थी। सुखी सेवनिया में स्लीपर कोच से वह गिर गई थी। वहां से उसको पीपुल्स अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल ने वहां से नर्मदा फिर वहां से बंसल अस्पताल पहुंचाया गया। बंसल अस्पताल में मीरा सोनी (Meera Soni) को 09 नवंबर की सुबह छह बजे लाया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर घटनास्थल से वाकिफ नहीं थे। इस​लिए चूना भट्टी थाना पुलिस को खबर दी गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Accident: पुलिस वाहन की टक्कर से जख्मी वृद्ध ने दम तोड़ा

रेलवे पटरी पर मिली लाश

हबीबगंज थाना पुसि के अनुसार 15—16 नवंबर की दरमियानी रात लगभग दो बजे एक व्यक्ति की रेलवे पटरी पर लाश होने की सूचना मिली थी। हबीबगंज पुलिस मर्ग 51/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव 35 वर्षीय पुरुष का है। यह खबर पुलिस को आरपीएफ पेट्रोलिंग पार्टी इंदर सिंह यादव ने दी थी। खबर है कि शव की पहचान हो गई है। हालांकि उसके बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!